डोकलाम विवाद : इस बार ठंड में भी तैनात रहेंगे चीनी सैनिक

chinese soldiers presence of troops near doklam area in winter
डोकलाम विवाद : इस बार ठंड में भी तैनात रहेंगे चीनी सैनिक
डोकलाम विवाद : इस बार ठंड में भी तैनात रहेंगे चीनी सैनिक

डिजिटल डेस्क, पेइचिंग। भारत और चीन के बीच सालों से चला आ रहा डोकलाम विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में चीन ने एक बार फिर बड़ी चाल चलते हुए भारत को कड़ी टक्कर देने का फैसला किया है। चीन सरकार ने फैसला किया है कि कड़ाके की ठंड में भी वह अपने सैनिकों को डोकलाम क्षेत्र में तैनात रखेगा।

डोकलाम पर भारत और चीन के बीच करीब दो महीने तक रही तनातनी के बावजूद चीन अपना दावा नहीं छोड़ रहा है। बता दें कि भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद 73 दिनों के बाद 28 अगस्त को सुलझा था। इसके बावजूद इस विवादित क्षेत्र को चीन अपना मानता रहा है। इस बार चीन ने ठंड में भी डोकलाम के पास बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात रखने के संकेत दिए हैं।

जानकारी के अनुसार 28 अगस्त को समझौता होने के बाद और भारत के दबाव के बाद चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने विवादित डोकलाम क्षेत्र में सड़क निर्माण रोक दिया था। भूटान भी डोकलाम क्षेत्र को अपना हिस्सा बताता है। ऐसे में भारत ने PLA द्वारा सड़क बनाए जाने का कड़ा विरोध किया था। यह जगह सामरिक रूप से भारत के लिए महत्वपूर्ण है। यह इलाका पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ने वाले गलियारे के काफी करीब है।

गौरतलब है कि इसी वर्ष हुए डोकलाम विवाद से पहले चीन और भारत दोनों देश ठंड के मौसम में अग्रिम क्षेत्रों से सैनिकों को हटा लिया करते थे। मगर इस बार चीन ने बड़ी तादाद में सैनिकों को तैनात रखने के संकेत दिए हैं। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वु शियान ने कहा है कि ठंड के मौसम में सैनिकों की तैनाती को लेकर हम फैसला करेंगे। वहीं दूसरी ओर डोकलाम के निकट यातुंग के पास चीनी सैनिकों की लगातार मौजूदगी को देखते हुए भारत ने भी कथित तौर पर वहां अपने सैनिकों को तैनात कर रखा है।

Created On :   1 Dec 2017 12:42 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story