कैंब्रिज एनालिटिका कंपनी के हेडक्वार्टर में दिखा कांग्रेस का पोस्टर

Congress poster in Cambridge Analytica CEO Nixs London office
कैंब्रिज एनालिटिका कंपनी के हेडक्वार्टर में दिखा कांग्रेस का पोस्टर
कैंब्रिज एनालिटिका कंपनी के हेडक्वार्टर में दिखा कांग्रेस का पोस्टर

डिजिटल डेस्क, लंदन। एफबी यूजर्स डेटा लीक मामले में आरोपी फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिका से कनेक्शन को लेकर कांग्रेस घिरती जा रही है। एक डॉक्यूमेंट्री सामने आई है जिसमे कैम्ब्रि‍ज एनालिटिका के निलंबित सीईओ एलेक्सजेंडर निक्स के लंदन स्थित दफ्तर में कांग्रेस का पोस्टर दीवार पर चिपका दिखाई दे रहा है। वहीं इससे पहले आरोपी फर्म कैंब्रिज एनालिटिका के इंडिया कनेक्शन पर विसलब्लोअर क्रिस्टोफर वाइली ने कांग्रेस पार्टी का नाम लिया था।

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री सीक्रेट ऑफ सिलिकन वैली में 33 मिनट और 47 सेकेंड पर कांग्रेस का पोस्टर दिखाई दे रहा है। डॉक्यूमेंट्री में जिस वक्त जेमी बार्लेट कैम्ब्रि‍ज एनालिटिका के निलंबित सीईओ एलेक्सजेंडर निक्स के साथ हाथ मिला रहे है उस समय पीछे दीवार पर ये पोस्टर दिख रहा है। पोस्टर पर कांग्रेस के चुनावी सिंबल "हाथ के पंजे" का निशान और डेवलपमेंट फॉर ऑल (सबका विकास ) का नारा लिखा हुआ है। इस डॉक्यूमेंटरी को पिछले साल रिलीज किया गया था। इस खुलासे के बाद उस दावे की पुष्टि होती नजर आ रही है कि कांग्रेस का एलेक्सजेंडर निक्स के साथ रिश्ता था और पार्टी कथित रूप से कैम्ब्रिज एनालिटिका की क्लाइंट थी।

कैम्ब्रिज एनालिटिका से एक बार फिर कांग्रेस कनेक्शन सामने आने के बाद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है। ईरानी ने एक ट्वीट कर लिखा ""क्या बात है राहुल गांधी, कांग्रेस का हाथ, कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ।""

 

 


मंगलवार को ब्रिटिश संसद में यह बोले थे वाइली
डेटा लीक मामले का खुलासा करने वाले विसलब्लोअर क्रिस्टोफर वाइली ने मंगलवार को ब्रिटिश संसद में कैम्ब्रिज एनालिटिका पर कई खुलासे किए थे। इसमें उन्होंने यह भी कहा था कि फर्म ने भारत में भी कई प्रोजेक्ट्स किए हैं। हाउस ऑफ कामंस की डिजिटल, सांस्कृतिक, मीडिया और खेल समिति के सामने अपनी गवाही देते हुए वाइली ने बताया था, "कैंब्रिज एनालिटिका फर्म का भारत में कार्यालय है। फर्म ने वहां ढेरों प्रोजेक्ट लिए। शायद भारत का प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस डेटा फर्म की क्लाइंट थी।"

क्या है कैंब्रिज एनालिटिका
कैंब्रिज एनालिटिका ब्रिटेन की एक डेटा एनालैसिस फर्म है। यह करीब 500 अरब डॉलर की कंपनी है। कैंब्रिज एनालिटिका एक सरकारी और सैन्य ठेकेदार SCL ग्रुप का हिस्सा है, जो खाद्य सुरक्षा अनुसंधान से लेकर राजनीतिक मसलों पर काम करता है।  खासकर कंपनी को चुनावी डेटा खंगालने और उसका विश्लेषण करने के लिए जाना जाता है। कैंब्रिज एनालिटिका राजनीतिक और कॉर्पोरेट कस्टमर्स को उपभोक्ता अनुसंधान से लेकर, लक्ष्य आधारित ऐडवर्टाइजिंग और अन्य डेटा-संबंधित सेवाएं देती है। इस कंपनी के कई जगहों पर ऑफिस हैं, जिनमें न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन, लंदन, ब्राजील और मलेशिया शामिल हैं।

Created On :   28 March 2018 7:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story