US Government Shutdown: ट्रंप सरकार पर फंडिंग का मंडराया खतरा, आधी रात तक खत्म हो जाएगा पूरा पैसा?

ट्रंप सरकार पर फंडिंग का मंडराया खतरा, आधी रात तक खत्म हो जाएगा पूरा पैसा?
व्हाइट हाउस में आखिरी कोशिश के लिए बैठक की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया है। सीनेट (सांसद) के शीर्ष डेमोक्रेट चक शूमर ने बताया कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार पर फंडिंग को लेकर खतर मंडरा रहा है। जानकारी के मुताबिक, आज मंगलवार की आधी रात को सरकारी फंडिंग खत्म हो रही है। वहां की स्थानीय डेमोक्रेट्स और ट्रंप की पार्टी रिपब्लकिन्स अपनी-अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला?

कई सरकारी एजेंसियां हुई खत्म

इस मामले को लेकर बीते सोमवार को व्हाइट हाउस में आखिरी कोशिश के लिए बैठक की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया है। सीनेट (सांसद) के शीर्ष डेमोक्रेट चक शूमर ने बताया कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि ट्रंप की पार्टी कांग्रेस के दोनों सदनों में अल्पमत में है, जो सरकार पर ताकत दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि यह घटनाक्रम डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल के आठ महीने बाद देखने को मिला है। इस दौरान कई सरकारी एजेंसियों को समाप्त किया जा चुका है।

वॉशिंगटन में नया राजनीतिक संकट?

वहां की संसद के नियमों के अनुसार, सरकारी फंडिंग बिल पास करने के लिए 60 वोटों की जरूरत पड़ती है। जो रिपब्लिकन्स के पास 53 वोट यानी बिल पास करने के बहुमत से 7 वोट कम है। अगर कांग्रेस (इसे अमेरिका की द्विसदनी विधायिका कहते है) आधी रात से पहले इस बिल का पास नहीं करती है तो ट्रंप सरकार का कुछ भाग काम करना बंद कर देगा, जिसकी वजह से वॉशिंगट में नया राजनीतिक संकट पैदा हो सकता है।

इसका क्या होगी प्रभाव

फंडिंग बिल को कांग्रेस से अगर मंजूरी नहीं मिलती है तो गैरजरूरी कामकाज पूरी तरह से ठप हो जाएंगे। इसके अलावा लाखों सरकारी कर्मचारियों को अस्थायी रूप से बिना वेतन लिए काम करना पड़ेगा। साथ ही कई सामाजिक कल्याण योजनाओं के भुगतान करने में बाधाएं उत्पन होगी। इसके पहले यानी पिछले सप्ताह ट्रंप प्रशासन में सरकारी एजेंसियों को छंटने करने के निर्देश जारी किए गए थे। जो अस्थायी छुट्टियों से कई ज्यादा खतरनाक है।

Created On :   30 Sept 2025 7:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story