अफ्रीका में कोरोना के मामले 1.08 करोड़ से ज्यादा हुए

Corona cases in Africa exceeded 1.08 crore
अफ्रीका में कोरोना के मामले 1.08 करोड़ से ज्यादा हुए
कोविड-19 अफ्रीका में कोरोना के मामले 1.08 करोड़ से ज्यादा हुए
हाईलाइट
  • अफ्रीका में कोरोना के मामले 1.08 करोड़ से ज्यादा हुए

डिजिटल डेस्क, अदीस अबाबा। अफ्रीका में बीते 24 घंटे में कोरोना के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 10,809,836 तक पहुंच गई है। ये जानकारी अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने दी। अफ्रीकी संघ की विशेष स्वास्थ्य सेवा एजेंसी ने कहा कि पूरे महाद्वीप में कोरोना से अब तक कुल 239,615 मौतें हुई हैं और अब तक 9,791,949 मरीज इस महामारी से ठीक हो चुके हैं।

अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया और इथियोपिया महाद्वीप पर सबसे अधिक मामलों वाले देशों में से हैं। दक्षिण अफ्रीका 3,605,222 मामलों के साथ सूची में सबसे ऊपर है, इसके बाद दो उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को और ट्यूनीशिया क्रमश: 1,135,796 और 909,813 मामलों के साथ हैं।

अफ्रीका सीडीसी ने कहा, केसलोएड के संदर्भ में बात करें तो अफ्रीका में दक्षिणी अफ्रीका सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है। इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से हैं, जबकि मध्य अफ्रीका सबसे कम प्रभावित क्षेत्र है।

आईएएनएस

Created On :   2 Feb 2022 10:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story