Coronavirus in World: दुनियाभर में 40 लाख से ज्यादा लोग हुए संक्रमित, मृतकों की संख्या 2 लाख 76 हजार के पार

Coronavirus in World Live Updates COVID19 Total Cases Deaths US coronavirus deaths Corona crisis in World news
Coronavirus in World: दुनियाभर में 40 लाख से ज्यादा लोग हुए संक्रमित, मृतकों की संख्या 2 लाख 76 हजार के पार
Coronavirus in World: दुनियाभर में 40 लाख से ज्यादा लोग हुए संक्रमित, मृतकों की संख्या 2 लाख 76 हजार के पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया में वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस को कोहराम लगातार जारी है। दुनियाभर में अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मृतकों का आकंड़ा 2 लाख 76 हजार को पार कर गया है। शनिवार सुबह तक कोविड-19 के कुल मामले 40 लाख 13 हजार 896 हो गए हैं। संक्रमण के कारण अब तक 2 लाख 76 हजार 235 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 13 लाख 85 हजार 412 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। विश्व में इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। इसके बाद स्पेन, इटली, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस, जर्मनी और ब्राजील का कोरोना से बुरा हाल है।

अमेरिका में 24 घंटों के अंदर 1635 की मौत
अमेरिका में पिछले 24 घंटों के अंदर कोरोना से 1635 लोगों की मौत हुई है। यहां अब तक 78 हजार 615 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस की प्रवक्ता भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। इससे पहले व्हाइट हाउस में तैनात नौसेना का अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह अब रोजाना अपनी कोरोना जांच कराएंगे।

कुवैत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 7 हजार के पार पहुंच गई है। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यहां 20 दिन के लिए लॉकडाउन लगाया दिया गया है। 

                   6,541        83,837    

कोरोना संक्रमण से प्रभावित दुनिया के टॉप 10 देश 

देश मरीजों की संख्या कुल मौतें स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या
अमेरिका

13,21,785

78,615

2,23,603

स्पेन

2,60,117

26,299

1,68,408

इटली

2,17,185   

30,201

99,023

ब्रिटेन

2,11,364

31,241

मौजूद नहीं है

रूस

1,87,859

1,723

26,608

 फ्रांस

1,76,079    

26,230

55,782

 जर्मनी

1,70,588

7,510

1,41,700

ब्राजील

1,46,894

10,017

59,297

तुर्की 

 1,35,569

3,689

86,396

ईरान

1,04,691

6,541

83,837


तुर्की में 1 लाख 35 हजार से ज्यादा मामले 
तुर्की में कोरोना के 1848 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह देश में कोविड-19 के कुल मामले 1 लाख 35 हजार 569 हो गए हैं। तुर्की स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 48 लोगों की मौत हुई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3,689 हो गया है। देश में अब तक 86 हजार 396 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

ईरान में 1556 नए मामले
ईरान में 1556 नए मामले सामने आए हैं। अब यहां कोरोना के कुल केस 1 लाख 4 हजार 691 हो गए हैं। ईरान स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, 1556 नए मामलों के साथ देश में कुल मामले बढ़कर 1,04,691 हो गए हैं। एक दिन में 55 लोगों की मौत हुई है। देश में मरने वालों का आंकड़ा 6,541 हो गया है। अब तक 83,837 मरीज स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं वहीं अस्पताल में भर्ती 2711 की हालत गंभीर है।

इटली में मृतकों का आंकड़ा 30 हजार के पार
इटली में कोरोना वायरस बीमारी की वजह से मृतकों का आंकड़ा 30,000 के पार पहुंच गया है। हालांकि अब ऐसे मरीजों में कमी आ रही है जिन्हें तत्काल इंटेसिव केयर की जरूरत होती है। देश में कोरोना से पीड़ित 1,168 मरीज ICU में भर्ती हैं जबकि 72,157 मरीज यानी करीब 82 फीसदी में घर में क्वारंटाइन में हैं। इनमें ज्यादातर वैसे मरीज हैं जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं हैं। इस बीमारी से करीब 2,747 नए मरीज ठीक हुए हैं जिससे ठीक होने वाले कुल मरीजों का आंकड़ा 99,023 पहुंच गया है।

- सऊदी अरब में पिछले 24 घंटे में 1701 नए मामले सामने आए हैं और 10 लोगों की मौत हुई है। देश में अब कुल मरीजों का आंकड़ा 35,432 हो गया है वहीं 229 की मौत हुई है।

- कतर में 1311 नए मामले के साथ कुल मरीजों की संख्या 20,201 हो गई है।

- इजरायल में 55 नए मामलों के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 16,436 पहुंच गया है।

- फ्रांस में पिछले 24 घंटे में हुई 243 मौतों के बाद देश में कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हजार 230 हो गई है। वहीं, अस्पतालों और आईसीयू में भर्ती लोगों की संख्या में कमी देखी गई है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने इस बात की जानकारी दी।

 

 

 

 

 

 

Created On :   9 May 2020 3:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story