Covid-19: दुनियाभर में 5.96 करोड़ लोग हुए कोरोना के शिकार, 14 लाख से अधिक की गई जान

Covid-19: दुनियाभर में 5.96 करोड़ लोग हुए कोरोना के शिकार, 14 लाख से अधिक की गई जान
हाईलाइट
  • इस वायरस ने 14 लाख 07 हजार 873 लोगों की जान ली
  • कुल 5 करोड़ 96 लाख 79 हजार 996 लोग संक्रमित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के 200 से अधिक देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर जारी है। अब तक 5.96 करोड़ से ज्यादा लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 14 लाख से अधिक लोगों की जान इस वायरस ने ले ली है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार बुधवार की सुबह तक संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 5 करोड़ 96 लाख 79 हजार 996 हो गई है। वहीं मौत का आंकड़ा 14 लाख 07 हजार 873 को पार कर गया। 

बात करें दुनिया के सबसे अधिक संक्रमित या कोरोनावायरस से प्रभावित देश की तो संयुक्त राष्ट्र अमेरिका अब भी पहले स्थान पर है। यहां संक्रमण के 12,589,229 मामले और 259,881 मौत दर्ज की गई हैं।

Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में 44 हजार 376 नए मरीज मिले

वहीं भारत संक्रमण के मामलों के हिसाब से दूसरे स्थान पर है, यहां 91 लाख 77 हजार 840 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि देश में कोविड से मरने वालों की संख्या 13 लाख 4 हजार 699 है।

देश का नाम कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या कोरोना से मृत लोगों की संख्या
अमेरिका 12,589,229 259,881
भारत 9,177,840 134,699
ब्राजील 6,121,449 170,179
रूस 2,138,828 37,031
पेरू 950,557 35,641
स्पेन 1,614,126 43,668
चिली 542,080 15,106
ब्रिटेन 1,538,794 55,838
मैक्सिको 1,041,875 101,676
इटली 1,408,868 49,623
ईरान 854,361 44,802
फ्रांस 2,127,051 48,518
सऊदी अरब 355,034 5,761
तुर्की 440,805 12,219

 

Created On :   25 Nov 2020 6:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story