- विश्व आर्थिक फोरम में बोले पीएम मोदी- 12 दिन में 23 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगा
- गाजीपुर बॉर्डर: किसानों के टेंट हटाए जा रहे, थोड़ी देर में सरेंडर कर सकते हैं राकेश टिकैत
- कोलकाता: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को हाल जानने अपोलो हॉस्पिटल पहुंचीं सीएम ममता बनर्जी
- राहुल गांधी ने किसी को लाल किले पर चढ़ने के लिए नहीं कहा था: कैप्टन अमरिंदर सिंह
- देश में कोरोना के मामलों में गिरावट, 1,75,000 एक्टिव केस: स्वास्थ्य मंत्रालय
Covid-19: दुनियाभर में 6.26 करोड़ लोग हुए कोरोना से संक्रमित, मौतों की संख्या 14 लाख से अधिक पहुंची
हाईलाइट
- दुनियाभर में 6 करोड़ 26 लाख 70 हजार 153 मामले
- कुल मौतों की संख्या 14 लाख 58 हजार 360 के पार हुई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण से हालात अभी भी बेकाबू हो रहे हैं। यानी कि कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। हालात यह कि पिछले 24 घंटे में 4.96 लाख नए मामले सामने आए हैं। इस समय में महामारी से 7,218 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है, इनमें सर्वाधिक मौतें दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में हुई हैं।
मौत के मामले में अमेरिका के बाद मैक्सिको, इटली, रूस, भारत, इरान, पोलांड, ब्रिटेन, फ्रांस, ब्राजील में मौत के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। हालांकि अच्छी बात यह कि 24 घंटों में इस महामारी से 3.51 लाख लोग संक्रमण से ठीक हो गए।
देव दीपावली के लिए आज वाराणसी पहुंचेंगे मोदी
दुनियाभर में संक्रमण से बढ़े मरीजों के बाद कुल संख्या 6.26 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि मौतें 14 लाख से अधिक हो गई हैं। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार सोमवार को दुनियाभर में कुल मामले 6 करोड़ 26 लाख 70 हजार 153 लोग संक्रमित हो गए हैं। वहीं मृत्यु संख्या 14 लाख 58 हजार 360 हो गई है।
सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा कोविड प्रभावित देश है, यहां कुल 13,374,162 मामले और 266,838 मौतें दर्ज की गई हैं। संक्रमण के मामलों के हिसाब से भारत 9,392,919 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मृत्यु संख्या 136,696 हो गई है।
देश का नाम | कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या | कोरोना से मृत लोगों की संख्या |
अमेरिका | 13,374,162 | 266,838 |
भारत | 9,392,919 | 136,696 |
ब्राजील | 6,314,740 | 172,848 |
रूस | 2,269,316 | 39,527 |
पेरू | 960,368 | 35,879 |
स्पेन | 1,646,192 | 44,668 |
चिली | 548,941 | 15,322 |
ब्रिटेन | 1,617,327 | 58,245 |
मैक्सिको | 1,100,683 | 105,459 |
इटली | 1,564,532 | 54,363 |
ईरान | 935,799 | 47,486 |
फ्रांस | 2,218,483 | 52,325 |
सऊदी अरब | 356,911 | 5870 |
तुर्की | 607,628 | 13,558 |
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।