विदेश यात्रा के दौरान क्या बोले - पीएम: 'आतंकवाद दुनिया की सबसे बड़ी समस्या', घाना की संसद में बोले - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

आतंकवाद दुनिया की सबसे बड़ी समस्या, घाना की संसद में बोले - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • पीएम मोदी को मिला घाना का सर्वोच्च सम्मान
  • 'दुनियाभर में आतंकवाद बना हुआ मुद्दा'
  • 'भारत में 2 हजार 500 राजनीतिक दल'

डिजिटल डेस्क, अक्करा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी आठ दिवसीय विदेश यात्रा के पहले पड़ाव में अफ्रीकी देश घाना पहुंचे। यहां उन्होंने गुरूवार (आज) को संसद को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने दोनों देशों के भविष्य में होने वाली साझेदारी को लेकर बयान दिया और कहा कि ये साझेदारी आज के लिए नहीं है बल्कि आने वाले पीढ़ियों के लिए बेहद खास होने वाली हैं। साथ ही अफ्रीकी देशों के साथ होने वाली विकास साझेदारी के बारे में बताया। कार्यक्रम के शुरूआत में घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने सबसे पहले उन्हें अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ''द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना'' से नवाजा हैं। इस सम्मान को पीएम मोदी ने भारतीय नागरिकों को समर्पित किया।

'भारत में 2 हजार 500 राजनीतिक दल'

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत में कहा कि मैं घाना के संसद सदस्यों और घाना में बसे भारतीय लोगों का स्वागत करता हूं। मुझे इस संसद में संबोधन करने का सौभग्य मिला है, जिसका मैं भारत के 140 करोड़ नागिरकों का आभारी हूं। भारत लोकतंत्र की मां है और वह एक सिस्टम नहीं बल्कि भारत का संस्कार हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत में 2 हजार 500 राजनीतिक दल है, जिनमें 20 दल ऐसे है, जो अलग-अलग प्रदेशों में सरकार चला रहे हैं। यहां के नागरिकों में भारत ऐसे घुल मिल गए है जैसे चाय में शक्कर मिलती है।

'प्रेरणा का केंद्र'

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं भारत की तरफ से दुनिया के लिए सद्भावना और शुभकामनाएं लेकर आया हूं। उन्होंने आगे कहा कि इस देश (घाना) को सोने की भूमि के रूप में जाना जाता है। यहां की मिट्टी में नहीं बल्कि यहां के लोगों के दिलों में भी गर्मजोशी और ताकत है। मैं जब भी इस देश की तरफ देखता हूं तो यह हमेशा अपने साहस के साथ खड़ा रहता हैं। पूरे अफ्रीकी महाद्वीप के लिए घाना एक प्रेरणा का केंद्र बना हुआ है।

'दुनियाभर के लिए आतंकवाद एक समस्या'

पीएम मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर कहा कि दुनियाभर में आतंकवाद का मुद्दा एक समस्या बना हुआ है। साथ ही जलवायु में परिवर्तन की एक समस्या बनी हुई है। भारत इस समय विकास की एक नई इबारत लिख रहा है, ये समय कितना सुखद है कि भारत देश कई गौरवमयी पलोंसे अफ्रीका देशों से जुड़ा हुआ हैं। जिस समय भारत का चंद्रयान साउथ पोल पर उतर रहा था, उस वक्त मैं भारत में ही था, आज भी भारत एक अंतरिक्ष की यात्रा पर है, जो यात्रा मानवता की भलाई के लिए हैं।

Created On :   3 July 2025 6:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story