Trade Deal: 48 घंटे में बन जाएगी बात, भारत-अमेरिका के बीच होगा व्यापार समझौते का एलान, अंतिम चरण में पहुंची डील

- भारत-अमेरिका के बीच होने वाली है ट्रेड डील
- 24 घंटे में हो सकता है एलान
- भारत-अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच बीते कुछ दिनों से ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। न्जूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के बीच आने वाले 48 घंटों में व्यापार समझौता हो सकता है। आपको बता दें कि, फिलहाल भारत की ट्रेड टीम अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में है। वह भारत वापस लौटने वाली थी। लेकिन जानकारी के मुताबिक, टीम अब यहां कुछ दिन और रुकेगी, जिससे व्यापार समझौता फाइनल हो सके।
कब खत्म हो रही है पारस्परिक टैरिफ की डेडलाइन
दरअसल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ पर 9 जुलाई तक रोक लगाई थी। जो कि अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाली है। हालांकि इससे पहले ही भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने की खबर सामने आई है।
क्या हैं अमेरिका की शर्तें?
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका भारत के डेयरी सेक्टर और एग्रीकल्चर (कृषि) पर शर्तें लगाईं हैं। लेकिन भारत कृषि क्षेत्र में कंप्रोमाइज करने के मूड में नहीं है। वहीं, भारत कपड़े, जूते जैसी अन्य चीजों पर सहुलियत पर जोर दे रहा है।
ड्रैगन के साथ यूएस की डील
यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में 'बिग ब्यूटीफुल बिल' कार्यक्रम के दौरान चीन और भारत के साथ व्यापार को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि सभी लोग हमारे साथ ट्रेड करना चाहते हैं। कुछ महीने पहले मीडिया सवाल कर रही थी कि क्या सच में कोई व्यापार समझौते में रुचि दिखाएगी? अमेरिका ने कल ही चीन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। हम और कई ऐसी डील करेंगे।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर क्या बोले ट्रंप?
भारत के साथ व्यापार समझौते को लेकर ट्रंप ने कहा था कि भारत के साथ भी डील होना संभव है। उन्होंने एक और बात साफ कर दी कि यूएस सभी के साथ व्यापार समझौता नहीं करेगा। सिर्फ कुछ ही देश होंगे जिनके साथ ट्रेड डील साइन होगी।
Created On :   3 July 2025 11:55 AM IST