टैरिफ -तनाव के बाद: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा बयान, कभी भी कर सकते है टैरिफ कम करने का ऐलान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ को लेकर भारत के आगे झुके। आपको बता दें ट्रंप ने भारत पर अधिक और एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया जिससे दोनों देशों के बीच रिश्तों में खटास आ गई, ये दिनों दिन लगातार बढ़ रही थी। ट्रंप ने कहा पहले हमारे सौदे काफी असमान थे, अब संतुलित डील की जा रही हैं।
ट्रंप ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि हां, हम भारत पर लगे टैरिफ को कम करने जा रहे हैं, जो कि हम किसी भी समय, किसी भी दिन कर देंगे। यहीं नहीं ट्रंप ने दोनों देशों के बीच नया व्यापार समझौता तैयार करने की बात कही। जो पहले के समझौतों से बहुत अलग न्यायपूर्ण और फायदेमंद होगा।
ट्रंप ने हाल ही में एक शपथ ग्रहण समारोह में भारत की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने भारत को दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक कहते कहा भारत सबसे बड़ा देश है और यहां 1.5 अरब से अधिक लोग रहते हैं। ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ के संबंधों की भी खूब तारीफ की।
यूएस ने रूस से तेल खरीदने के एवज में भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाया। इससे अमेरिका और भारत के संबंधों में तनाव बढ़ रह था, जबकि भारत के रूस और चीन के साथ नजदीकियां बढ़ने से भारत के साथ संबंध और अधिक मजबूत हो रहे थे। जिससे अमेरिका को अपने देश और वैश्विक स्तर पर आलोचना झेलने पड़ रही थी। कई नीतियों को लेकर अमेरिका बैकफुट पर आ रहा था। इसे देखते हुए अब ट्रंप भारत पर लगाए गए एक्स्ट्रा टैरिफ को कम करने के मूड़ में नजर आ रहे है।
आपको बता दें अतरिक्त टैरिफ के चलते भारत और अमेरिका के रिश्तों में बीते दिनों से तनाव देखने को मिला है। मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि फिलहाल भारत पर अमेरिकी टैरिफ बहुत ज्यादा हैं, क्योंकि भारत पहले रूस से तेल ले रहा था। अब भारत ने रूस से तेल खरीदना कम कर दिया है और मैंने भी रूस का तेल व्यापार बहुत हद तक बंद करवा दिया है, अब भारत पर लगे टैरिफ को जल्द ही कम कर दिया जाएगाा।
Created On :   11 Nov 2025 10:01 AM IST












