इंडोनेशिया: लॉम्बोक आईलैंड में भूकंप, 1 की मौत, 100 से ज्यादा घर तबाह

- 6.3 तीव्रता के पहले भूकंप से बेलेंटिंग शहर के पास एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं कई घर तबाह हो गए।
- इंडोनेशिया का लोमबोक आईलैंड रविवार को एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गया।
- ये भूकंप आईलैंड के पूर्वी हिस्से में आया था। अधिकारियों ने बाद में उसी क्षेत्र में 7.0 तीव्रता का एक और भूकंप रिपोर्ट किया।
डिजिटल डेस्क, जकार्ता। इंडोनेशिया का लॉम्बोक आईलैंड रविवार को एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गया। 6.3 तीव्रता के पहले भूकंप से बेलेंटिंग शहर के पास एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं कई घर तबाह हो गए। ये भूकंप आईलैंड के पूर्वी हिस्से में आया था। अधिकारियों ने बाद में उसी क्षेत्र में 7.0 तीव्रता का एक और भूकंप रिपोर्ट किया। उस भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि कुछ हफ्ते पहले भी लॉम्बोक आईलैंड में भूकंप आया था। इसमें 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (बीएनपीबी) के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने बताया कि रविवार को पहला भूकंप 7.9 किलोमीटर की गहराई में आया था। जिस कारण लोग घबराकर अपने घरों से बाहर आ गए। उन्होंने बताया कि भूकंप से करीब 100 घर तबाह हो गए हैं। ईस्ट लॉम्बोक के रहवासी अगुस सलीम ने बताया कि वह कार ड्राइव कर रहे थे तभी बिजली का खंभा हिलने लगा। उन्होंने देखा कि लोग दहशत में थे और रोते हुए सड़क पर भागकर आ गए थे। वहीं दूसरा भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में रिकॉर्ड किया गया।
A fresh earthquake with 6.9-magnitude on the Richter Scale hits Indonesia"s Lombok at 14:56 UTC (Coordinated Universal Time), reports USGS
— ANI (@ANI) August 19, 2018
रिंग ऑफ फायर पर इंडोनेशिया
इंडोनेशिया में भूकंप का ज्यादा खतरा रहता है क्योंकि ये देश "रिंग ऑफ फायर" यानी लगातार भूकंप और ज्वालामुखीय विस्फोटों की रेखा पर स्थित है। ये रेखा प्रशांत महासागर के लगभग पूरे हिस्से को घेरती है। 2016 में भी सुमात्रा द्वीप समूह में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 40 हजार से ज्यादा लोगों को अपने घर छोड़कर दूसरी जगहों पर जाना पड़ा था।

Created On :   19 Aug 2018 5:58 PM GMT