पाकिस्तान के क्वेटा शहर में धमाका, कई घायल
By - IANS News |2 May 2022 4:11 AM GMT
पाकिस्तान पाकिस्तान के क्वेटा शहर में धमाका, कई घायल
हाईलाइट
- धमाके की जांच जारी
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम क्वेटा शहर बलूचिस्तान प्रांत में रविवार शाम एक धमाके में कई लोग घायल हो गए। ये जानकारी बचाव और पुलिस अधिकारियों ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एधी फाउंडेशन क्वेटा के बचाव विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी मुहम्मद महबूब के हवाले से कहा कि रात करीब 8 बजे हुए धमाके में कम से कम दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस घटना के बाद, बचाव दल के साथ भारी पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने कहा कि वे अभी भी धमाके की जांच कर रहे हैं।
(आईएएनएस)
Created On :   2 May 2022 4:30 AM GMT
Next Story