पेशावर पुलिस ने चलाया था खुफिया अभियान, संदिग्धों ने की गोलीबारी, 2 पुलिसकर्मियों की मौत

Firing in Pakistans Peshawar, 2 policemen killed
पेशावर पुलिस ने चलाया था खुफिया अभियान, संदिग्धों ने की गोलीबारी, 2 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान पेशावर पुलिस ने चलाया था खुफिया अभियान, संदिग्धों ने की गोलीबारी, 2 पुलिसकर्मियों की मौत
हाईलाइट
  • हमलावर मौके से भागने में सफल रहे

डिजिटल डेस्क, पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर शहर में हुई गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इलाके के पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि सुरक्षा बलों ने पेशावर के हयाताबाद इलाके में संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार तड़के एक खुफिया अभियान चलाया था।

पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों से घिरे होने के कारण, संदिग्धों ने गोलियां चला दीं और दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हमलावर मौके से भागने में सफल रहे। घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

इससे पहले सोमवार को पेशावर में एक पुलिसकर्मी पर उस समय हमला किया गया था, जब वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। घर लौट रहे पुलिसकर्मी पर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौत हो गई।

(आईएएनएस)

Created On :   24 Nov 2021 11:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story