मक्का में मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़, तिनके की तरह बहती दिखी कारें, देखें वीडियो

Flood due to torrential rains in Mecca, cars seen flowing like straws, watch video
मक्का में मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़, तिनके की तरह बहती दिखी कारें, देखें वीडियो
दुनिया मक्का में मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़, तिनके की तरह बहती दिखी कारें, देखें वीडियो
हाईलाइट
  • तेज बारिश और खराब मौसन के होने से कई उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया। 

डिजिटल डेस्क,मक्का। दुनिया भर के मुसलमानों के लिए सबसे बड़े तीर्थ माने जाने वाले साऊदी अरब के शहर मक्का में शुक्रवार की रात मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से शहर की संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ की वजह से यहां के कई मुख्य सड़क मार्ग बंद हो गए तो वहीं सड़क पर खड़ी कई गाड़िया पानी में तैरती दिखाई दी। मक्का से सामने आए वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है पानी के तेज बहाव में यहां खड़ी कारें तिनके की तरह बह रही हैं।  

जानकारी के मुताबिक मक्का में गुरूवार की रात और शुक्रवार की सुबह मूसलाधार बारिश हुई। बताया यह भी  जा रहा है कि यहां के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को ही मक्का प्रांत में भारी बारिस को लेकर चेतावनी जारी कर दिया था। यहां पर अधम, रानिया, तैफ,और मायसान ईलाकों में तेज बारिश हुई है। तेज बारिश और खराब मौसन के होने से कई उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया। 


बता दें यहां पर नवंबर में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ में दो लोगों की मौत हो गई थी। मौसम विभाग ने मक्का के उत्तर में स्थित जेद्दा प्रांत में आंधी तूफान के साथ ही बाढ़ की भी चेतावनी जारी की है। तेज बारिश ने फिर से एक बार यहां के हालात बिगाड़ दिए हैं।

 


स्थानीय लोगों ने यहां पर तेज बारिश के बाद आई बाढ़ के वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किए हैं जिसमें यहां के बिगड़े हालातों को साफ तौर पर देखा जा सकता है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाढ़ के वजह से ही यहां पर रोड़ में खडी कारों तिनके की तरह बह रही हैं।   

स्कूलों में अवकाश 
मक्का दुनिया भार में मुसलमानों के लिए सबसे बड़े तीर्थ स्थल में से एक है। शहर में हो रही भारी बारिश की वजह से यहां पर आने वाले लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है। 
 

Created On :   24 Dec 2022 12:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story