- दिल्ली हिंसा को लेकर अब तक कुल 22 केस दर्ज, एफआईआर में कई किसान नेताओं का ज़िक्र
- राकेश टिकैत ने ली ट्रैक्टर परेड की जिम्मेदारी, कहा- लाल किले पर झंडा किसने लगाया? जवाब दे सरकार
- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक
- दिल्ली हिंसा: 3 और FIR दर्ज, पुलिस बोली- जैसे-जैसे शिकायत आएगी, कार्रवाई होगी
- दिल्ली: ITO से कनॉट प्लेस और इंडिया गेट जाने वाला रास्ता बंद, मिंटो रोड से कनॉट प्लेस पर भी पाबंदी
जापान में बाढ़ से तबाही, 100 से ज्यादा लोगों की मौत, लाखों हुए बेघर
हाईलाइट
- जलमग्न हुआ जापान।
- बाढ़ और भूस्खलन से 100 से ज्यादा लोगों की मौत।
- लाखों लोग बेघर हुए। नदियां उफान पर हैं।
- हजारों घरों में बिजली गुल, फोन सेवाएं बंद।
- क्योटो और हिरोशिमा समेत 8 प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित।
- तबाही को देखते हुए जापान के पीएम शिंजो अबे ने अपनी चार देशों की यात्रा रद्द की।
डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान में पिछले कई दिनों से जारी भारी बारिश की वजह आई बाढ़ और लैंडस्लाइड ने तबाही मचा दी है। बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दर्जनों लोग लापता अभी भी हैं, जिनकी तलाश में राहतकर्मी जुटे हुए हैं।
जापान में हुई आफत की बारिश लोगों को मरने पर मजबूर कर दिया है। एक ओर बाढ़ और भूस्खलन से दिनों दिन मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वहीं दूसरी ओर इस तबाही के डर से लोगों की हार्ट अटैक से भी मौत हो रही है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार तक मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है, वहीं 50 से ज्यादा लोग लापता हैं।
बाढ़ के कारण लाखों लोग बेघर हो गए हैं। जो लोग घरों में हैं उनके पास न तो बिजली की सुविधा है और न ही फोन की। अब तक में करीब 20 लाख अपना घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर जा चुके हैं।
देश के अलग-अलग हिस्सों में रिकॉर्ड बारिश से नदियां उफान पर हैं, जिससे कई इलाकों में भूस्खलन से सैकड़ों घर नष्ट क्षतिग्रस्त हो गए। बाढ़ से क्योटो और हिरोशिमा सहित जापान के आठ प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
जापान सरकार के मौसम विभाग के मुताबिक के इससे पहले कभी ऐसी भीषण बारिश नहीं हुई। गुरुवार से पश्चिमी जापान के कई इलाकों में जुलाई महीने में होने वाली बारिश की तीन गुना बारिश हो चुकी है।
मोटोयामा कस्बे में शिकोकू आईलैंड में शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह के बीच 23 इंच बारिश हुई है। बाढ़ की वजह से सबसे ज्यादा मौतें हिरोशिमा में हुई हैं।
सोमवार सुबह से बचावकर्मियों ने फिर से बचाव अभियान शुरू कर दिया है, जिसके तहत मलबे में फंसे हुए ज़िंदा लोगों और शवों को निकाला जा रहा है। लोगों की तलाश और बचाव कार्यों के लिए 73 हजार कर्मियों को तैनात किया गया है।
हजारों घरों में बिजली गुल है और फोन सेवाएं भी बंद हैं। बाढ़ के बाद 17 हजार घरों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई हैं। फोन लाइनें भी ठप हैं।
जापान के पीएम शिंजो अबे ने देश में प्राकृतिक आपदा की स्थिति को देखते हुए अपने चार देशों की विदेश यात्रा रद्द कर दी है। शिंजो अबे बेल्जियम, फ्रांस, सऊदी अरब और मिस्र की यात्रा करने वाले थे।
Prime Minister Shinzo Abe held the second meeting of the Emergency Response Headquarters for the Heavy Rain in July 2018 at the Prime Minister’s Office. https://t.co/vTdccvkm0F
— PM's Office of Japan (@JPN_PMO) July 10, 2018
(July 9, 2018) #PMinActionpic.twitter.com/MMwZtUqcud
[Message from Prime Minister Abe]
— PM's Office of Japan (@JPN_PMO) July 10, 2018
We have now increased the number of personnel conducting rescue operations in the disaster-hit areas to 74,000.
Read more on Facebook: https://t.co/olXnBap0fw
(Originally Posted in Japanese at 21:58, July 9, 2018) pic.twitter.com/GJXTwIdIU7
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।