अमेरिका में गन कल्चर बना मुसीबत, शिकागो में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या

Gun culture becomes trouble in America, 5 people killed in Chicago
अमेरिका में गन कल्चर बना मुसीबत, शिकागो में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
थम नहीं रही गोलीबारी अमेरिका में गन कल्चर बना मुसीबत, शिकागो में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
हाईलाइट
  • गन कल्चर से परेशान हुआ अमेरिका

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका में इन दिनों गन कल्चर को लेकर मामला तूल पकड़ लिया है। अमेरिका के शिकागो शहर में एक नाइट क्लब में गोलीबारी हुई है। हफ्तेभर से इस शहर के कई हिस्सो में लगातार गोलीबारी की घटना से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 16 लोग घायल हो चुके हैं। जिसके बाद अमेरिका में हड़कंप मच गया है। पिछले दिनों से अमेरिका में लगातार बढ़ रही गोली की घटनाओं ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। लोग काफी दहशत में जी रहे हैं। 

वहां की जनता इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रही है। लोगों का आक्रोश काफी बढ़ गया है। जिसके चलते सभी लोग सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं और कानून को बदलने की मांग कर रहे हैं। वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन भी हथियार रखने के कानूनों में बदलाव की बता कर चुके हैं।  कानून को बदलने के समर्थन में कई अमेरिकी दिग्गज हस्तियों ने भी अपनी सहमति जताई है। 

हमलावर ने गोलियों से भूना

पुलिस के मुताबिक, साउथ अल्बनी में 37 साल की महिला को उस वक्त गोली मार दी गई, जब वह कार में बैठी थीं। हमलावर अचानक से आए और गोली मारकर फरार हो गए। पीड़िता को अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो चुकी थी। एक और वारदात कुछ इसी तरह घटित हुई। करीब 34 साल के एक शख्स को उसकी ही कार के अंदर गोली मार दी गई। उन्हें तत्काल शिकागो विश्वविद्यालय के मेडिकल सेंटर ले जाया गया लेकिन इतना खून निकल चुका था कि उसकी भी मौत हो गई। अमेरिका इन दिनों इसी तरह की हिंसा से कराह रहा है। 

पिछले माह हुई थी बड़ी घटना

गौरतलब है कि पिछले माह गन कल्चर के कारण ही दो लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा था। टेक्सास के उवालदे में एक प्राथमिक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना से 19 बच्चों सहित दो वयस्कों की मौत हो गई थी। इसके बाद में ही बफेलो सुपर मार्केट में हुई भीषण गोलीबारी में भी 10 लोगों की जान चली गई थी। एक के बाद एक हो रही इन्हीं घटनाओं के कारण ही अमेरिका में बंदूक कल्चर का जमकर विरोध हो रहा है। 

अमेरिका में गन रखने का कल्चर काफी पुराना

गौरतलब है कि अमेरिका में बंदूक संस्कृति 230 साल पुराना है। साल 1971 में संविधान के दूसरे संशोधन के तहत अमेरिकी नागरिकों को हथियार रखने और खरीदने का अधिकार प्रदान किया गया था। इसके अलावा अमेरिका में बंदूक रखने वाली कंपनियां राजनीतिक दलों को बड़े पैमाने पर चंदा भी देती हैं। इसलिए अमेरिका में ये कंपनियां हमेशा कानून बदलने के विरोध में रहती हैं। जबकि वहां की जनता लगातार इस कानून को कठोर बनाने व बदलने की मांग कर रही है। अमेरिकी नागरिकों का मानना है कि देश में गन कल्चर की वजह से आये दिन हिंसा होता रहता है। जिसके वजह से कई निर्दोष की जान जा रही है। 


 

Created On :   13 Jun 2022 7:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story