यूक्रेन में 6.4 मिलियन लोगों तक पहुंची मानवीय सहायता : यूएन

Humanitarian aid reaches 6.4 million people in Ukraine: UN
यूक्रेन में 6.4 मिलियन लोगों तक पहुंची मानवीय सहायता : यूएन
यूक्रेन यूक्रेन में 6.4 मिलियन लोगों तक पहुंची मानवीय सहायता : यूएन
हाईलाइट
  • कई और लोगों को तत्काल सहायता की आवश्यकता

डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 24 फरवरी से जारी है। महायुद्ध के बीच अब तक 6.4 मिलियन से ज्यादा लोगों तक मानवीय सहायता पहुंचायी जा चुकी है। इसकी जानकारी संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शुक्रवार को ओसीएचए के हवाले से कहा कि 5.7 मिलियन से अधिक लोग को खानपान की चीजें मुहैया करायी गई। जबकि 655,000 से ज्यादा लोगों को नकद सहायता प्रदान की गई है। इनसे लोगों ने अपनी सबसे बुनियादी जरूरतों को पूरा किया।

1.5 मिलियन से अधिक लोगों को स्वास्थ्य संबंधित सहायता दी गई। वहीं लगभग 352,000 लोगों को स्वच्छ पानी और शुद्धता से भरे प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराए गए। इसमें कहा गया है कि लगभग 430,000 लोगों को आंतरिक रूप से सुरक्षा सेवाएं और महत्वपूर्ण कानूनी सेवाएं मिली हैं। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने चेतावनी दी कि अभी भी वहां कई और लोगों को तत्काल सहायता की आवश्यकता है।

 

 

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   14 May 2022 6:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story