अवैध नाइजीरियाई प्रवासियों को उनके देश वापस भेजा

Illegal Nigerian immigrants sent back to their country
अवैध नाइजीरियाई प्रवासियों को उनके देश वापस भेजा
लीबिया अवैध नाइजीरियाई प्रवासियों को उनके देश वापस भेजा
हाईलाइट
  • स्वेच्छा औऱ सहयोग से नाइजीरियाई प्रवासी लौटे अपने देश

डिजिटल डेस्क, त्रिपोली । लीबिया के अवैध प्रवासन विभाग ने कहा कि 163 अवैध प्रवासियों को उनके देश नाइजीरिया भेज दिया गया है। विभाग ने एक बयान में कहा कि आंतरिक मंत्रालय और अटॉर्नी जनरल के कार्यालय के निर्देशों के आधार पर महिलाओं और बच्चों सहित 163 अवैध नाइजीरियाई प्रवासियों को इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) के सहयोग से स्वेच्छा से अपने देश लौटने में कामयाब रहे।

उन्होंने कहा सभी प्रवासियों को भेजने से पहले कोरोना वायरस परीक्षण किया गया । समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार लीबिया 2011 से असुरक्षा और अराजकता का सामना कर रहा है। जिससे उत्तरी अफ्रीकी देश अवैध प्रवासियों के लिए यह एक पसंदीदा स्थान बन गया है जो भूमध्य सागर को पार करना चाहते हैं।

आईओएम द्वारा संचालित स्वैच्छिक मानवीय वापसी कार्यक्रम लीबिया में फंसे अवैध अप्रवासियों को उनके स्वदेश लौटने की व्यवस्था करता है। आईओएम के अनुसार 2015 के बाद से यूरोपीय संघ और इटालियन प्रवासन कोष के समर्थन से कार्यक्रम के माध्यम से 53,000 से अधिक अवैध प्रवासी लीबिया से लौटे हैं।

 

(आईएएनएस)

Created On :   3 Nov 2021 3:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story