हवा में खराब हुआ इमरान का विमान, करानी पड़ी इमरजेन्सी लैंडिंग

Imrans plane glitch in the air, makes an Emergency Landing
हवा में खराब हुआ इमरान का विमान, करानी पड़ी इमरजेन्सी लैंडिंग
हवा में खराब हुआ इमरान का विमान, करानी पड़ी इमरजेन्सी लैंडिंग
हाईलाइट
  • UNSA के बाद लौट रहे थे पाकिस्तान
  • इमरान के विमान में तकनीकी खराबी
  • न्यूयॉर्क में एमरजेन्सी लैंडिंग

डिजिटल डेस्क न्यूयॉर्क। UNSA की बैठक में भाग लेने के बाद न्यूयॉर्क से अपने देश पाकिस्तान लौट रहे पीएम इमरान खान को वापस न्यूयॉर्क लौटना पड़ा। शनिवार को इमरान के विमान में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण उन्हें कनाडा के टोरंटो से वापस भेज दिया गया। विमान में खराबी आने के कारण न्यूयॉर्क में इमरजेन्सी लैंडिंग करानी पड़ी।

पाकिस्तानी चैनल Geo TV के मुताबिक विमान के इंजन में तकनीकी खराबी खराबी आई है। जिस कारण इमरान की फ्लाइट को दोबारा न्यूयॉर्क के हवाई अड्डे पर भेज दिया गया। अब तक फ्लाइट में आई खराबी का कारण पता नहीं चल सका है। बहरहाल इसे ठीक करने में कितना समय लगेगा, कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन जब तक विमान ठीक नहीं हो जाता है तब तक इमरान न्यूयॉर्क में ही रहेंगे।

जानकारी है कि यह विमान सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सलमान का है। बता दें कि UNSA में शामिल होने के लिए जब इमरान अमेरिका जाना था तब वह सऊदी अरब में ही थे। सऊदी अरब से उन्हें कमर्शियल फ्लाइट के जरिए अमेरिका जाना था। लेकिन क्राउन प्रिंस ने अमेरिका जाने के लिए इमरान को अपना प्राइवेट जैट दे दिया था। इसके बाद ही इमरान खान अमेरिका पहुंच सके थे।

Created On :   28 Sep 2019 11:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story