भारतीय विदेश सचिव 26 नवंबर को जाएंगे नेपाल

Indian Foreign Secretary will visit Nepal on 26 November
भारतीय विदेश सचिव 26 नवंबर को जाएंगे नेपाल
भारतीय विदेश सचिव 26 नवंबर को जाएंगे नेपाल
हाईलाइट
  • भारतीय विदेश सचिव 26 नवंबर को जाएंगे नेपाल

काठमांडू, 23 नवंबर (आईएएनएस)। नेपाल के साथ उच्च-स्तरीय यात्रा और आदान-प्रदान को फिर से शुरू करते हुए भारत 26 नवंबर को अपने शीर्ष राजनयिक को काठमांडू भेज रहा है।

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला 26-27 नवंबर को हिमालयी देश की आधिकारिक यात्रा करेंगे।

इसकी घोषणा नई दिल्ली में भी की गई थी।

भारत के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि यह यात्रा दो पड़ोसियों के बीच नियमित रूप से उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा और भारत के साथ अपने संबंधों के प्राथमिकता बरकार रखने के लिए है।

वह नेपाल सरकार को कोविड-19 संबंधित समर्थन को भी सौंपेंगे।

एवाईवी/एसजीके

Created On :   23 Nov 2020 10:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story