अमेरिका: भारतीय मूल के पुलिसकर्मी की हत्या, छोड़ गया 5 महीने का बच्चा

Indian origin police officer shoot dead in California america
अमेरिका: भारतीय मूल के पुलिसकर्मी की हत्या, छोड़ गया 5 महीने का बच्चा
अमेरिका: भारतीय मूल के पुलिसकर्मी की हत्या, छोड़ गया 5 महीने का बच्चा
हाईलाइट
  • क्रिसमस पर कर रहे थे ओवरटाइम
  • पुलिस ने जारी की आरोपी की सीसीटीवी फुटेज
  • मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया आरोपी

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिका में क्रिसमस पर ओवरटाइम कर रहे भारतीय मूल के एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कैलिफोर्निया में रहने वाले 33 वर्षीय रोनिल संह न्यूमेन पुलिस विभाग में काम करते थे। रोनिल क्रिसमस पर ओवरटाइम कर ट्रैफिक संभाल रहे थे।


मामले की जांच स्टेनिस्लॉस काउंटी शेरिफ्स विभाग कर रहा  है। विभाग ने बयान जारी कर कहा कि रेडियो पर घटना की जानकारी कुछ ही देर बाद दे दी गई थी। गोली लगने के बाद फौरन रोनिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।


हमलावर मौके पर अपनी कार छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। स्टेनिस्लॉस काउंटी शेरिफ्स विभाग ने संदिग्ध के वाह और उसकी फुटेज जारी की है। पुलिस ने लोगों से आरोपी की  पहचान करने में सहायता करने की अपील की है। 


बता दें कि पिछले सात साल से रोनिल न्यूमेन पुलिस में कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी और 5 महीने का बच्चा भी है। उनकी मौत पर केलिफैर्निया के गवर्नर एडमंड ब्राउन, न्यूयॉर्क पुलिस के कमिश्नर के साथ ही इंडियन ऑफिसर्स सोसाइटी ने भी शोक व्यक्त किया है।

 

Created On :   27 Dec 2018 10:53 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story