भारत की यंग अफसर स्नेहा दुबे ने यूएन में इमरान खान के एजेंडे की बारह बजा दी

इमरान खान को मुंहतोड़ जवाब भारत की यंग अफसर स्नेहा दुबे ने यूएन में इमरान खान के एजेंडे की बारह बजा दी
हाईलाइट
  • पाक पीएम पर भारत का प्रहार

डिजिटल डेस्क,वाॉशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की सचिव ने पाकिस्तान को आतंकियों को पनाह देने वाला अड्डा बताया है। सचिव स्नेहा दुबे ने महासभा में कहा कई देशों को इसकी जानकारी है कि किस तरह पाकिस्तान आतंकवाद को पनपने और प्रसार करने देता है। पाकिस्तान का इतिहास बताता है कि वह आंतकियों को सक्रिय रूप से मदद करता है। उन्होंने पाकिस्तान को विश्व स्तर पर आतंकवादियों को सपोर्ट करने, हथियार और धन मुहैया कराने का ठिकाना बताया। 
सचिव स्नेहा दुबे ने ये जवाब पाकिस्तान  प्रधानमंत्री इमरान के उस बयान की तीखी प्रतिक्रिया के रूप में दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि कश्मीर को लेकर पाकिस्तान अपनी नापाक सोच को कभी भी नहीं छोड़ सकता। इमरान खान ने महासभा में फिर एक बार कश्मीर राग पर जंग छेड़ी है, लेकिन इस बार भी  हमेशा की तरह उन्हें मुंह की खानी पड़ी और कड़ी फटकार लगी। स्नेहा दुबे ने राइट टू रिप्लाई का यूज करते हुए यह जवाब दिया। उन्होंने इमरान खान के बयान को  देश के खिलाफ झूठा, दुर्भावनापूर्ण वाला बताया। जिसके जरिए वो पाकिस्तान का ध्यान दुनिया से हटाने की कोशिश कर रहे है। जहां अल्पसंख्यकों पर अत्याचार,आतंकवाद खुलेआम होता है। 

भारत का अभिन्न हिस्सा
स्नेहा दुबे ने पाकिस्तान पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर का संपूर्ण भाग भारत का अहम, अभिन्न, अविभाज्य, अंग थे,हैं और रहेंगे। इसमें वे क्षेत्र भी शामिल हो जो पाकिस्तान के कब्जे में है, उन्हें तुरंत खाली कराने की अपील करते है।  

आतंकियों का ठिकाना पाकिस्तान
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की सचिव स्नेहा दुबे ने पाकिस्तान को आतंकियों को पनाह देने वाला ठिकाना बताया है। यही पाकिस्तान जैसे देश की पॉलिसी है। पाकिस्तान ऐसा देश है जो आतंकवाद को समर्थन देता है। उसकी आर्थिक रूप स मदद करता है।
कौन हैं स्नेहा दुबे?
इमरान खान को आईना दिखाना वाली स्नेहा दुबे ने प्रथम प्रयास में यूपीएससी में सफलता आर्जित की। वे 2012 बैच की महिला आईएफएस अधिकारी है। जिनकी पदस्थापना विदेश मंत्रालय में हुई। उन्हें 2014 में भारतीय दूतावास मैड्रिड में भेजा। इस समय स्नेहा दुबे यूएन महासभा में भारत की प्रथम सचिव हैं।अंतर्राष्ट्रीय मामलों में विशेष रूचि रखती है। उनकी पढ़ाई गोवा और दिल्ली से हुई है। गोवा में उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई है, पुणे से स्नातक किया है, जबकि उन्होंने दिल्ली के जेएनयू विवि से एमए औऱ एमफिल की पढ़ाई की है। और अब भारत का प्रतिनिधित्व अंतर्राष्ट्रीय पटल पर कर रही है। और पड़ोसी दुश्मन मुल्क की हकीकत दुनिया के सामने रख रही है।

Created On :   25 Sep 2021 5:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story