जानें क्यों कहा जा रहा है रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दुनिया का सबसे अमीर शख्स! आलीशान महल, हेलिकॉप्टर्स का बेड़ा, करोड़ों की घड़ियों के मालिक!

Know why Russian President Vladimir Putin is being called the richest person in the world
जानें क्यों कहा जा रहा है रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दुनिया का सबसे अमीर शख्स! आलीशान महल, हेलिकॉप्टर्स का बेड़ा, करोड़ों की घड़ियों के मालिक!
कितने अमीर हैं पुतिन? जानें क्यों कहा जा रहा है रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दुनिया का सबसे अमीर शख्स! आलीशान महल, हेलिकॉप्टर्स का बेड़ा, करोड़ों की घड़ियों के मालिक!
हाईलाइट
  • अमीरों वाली जिंदगी जीने वाले पुतिन 69 साल के हैं

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली।  यूक्रेन और रूस के बीच हो रहे विवाद में अब जंग के हालात बन रहे है। यूक्रेन को अमेरिका,ब्रिटेन सहित कुछ अन्य देशों का भी समर्थन मिला हुआ है तो  दूसरे तरफ रूस अकेले अपने फैसले पर अडिग खड़ा हुआ है। कहा जा रहा है कि इस मामले को रूस के राष्ट्रपति खूद ही निर्णय ले रहे है।राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नतीजों की परवाह न कर एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। इस मामले को लेकर पूरी दुनिया में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नाम सुर्खियों पर बना हुआ है। इसके साथ ही उनके बारे में कई अलग अलग बातें सामने आ रही हैं। 

दुनिया के सबसे अमीर शख्स पुतिन ?
अमीरों वाली जिंदगी जीने वाले पुतिन 69 साल के हैं। उनकी संपत्ति को लेकर उनके आलोचक कहते हैं कि पुतिन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। 

                                                                             

द सन की रिपोर्ट की मानें तो पुतिन के पास 9641 अरब रुपए का सोने का भंडार है। इसके साथ ही रिपोर्ट में प्राइवेट जेट्स का काफिला, लग्जरी कारें और कई खुफिया महल भी हैं। उनके राजनीतिक आलोचक बोरिस नेम्त्सोव के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पास 43 प्लेन,15 हेलिकॉप्टर, 7000 कारें, इसके साथ ही एक लग्जरी प्राइवेट जेट विमान और सोने के टॉयलेट भी शामिल है जिसकी कीमत 50 लाख रुपए है। नेम्त्सोव का कहना है कि पुतिन के पास 5 करोड़ रूपए की कीमत की घड़िया मौजूद हैं।

 पुतिन के सबसे बड़े आलोचक माने जाने वाले एलेक्सी नवलनी का दावा किया है कि पुतिन के पास 100 अरब रुपए कीमत का एक खुफिया आलीशान महल है  यह  जो काला सागर तट के पास में स्थित है। आलोचकों के अनुसार रूसी राष्ट्रपति 160 बिलियन पाउंड की संम्पति के मालिक हैं।

 

 

 

Created On :   23 Feb 2022 11:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story