चीन में 36 हजार से अधिक राष्ट्रीय मापदंड बनाए गए

More than 36 thousand national standards were created in China
चीन में 36 हजार से अधिक राष्ट्रीय मापदंड बनाए गए
चीन में 36 हजार से अधिक राष्ट्रीय मापदंड बनाए गए

बीजिंग, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय मानक प्रबंधन समिति के प्रमुख थ्येन शी होंग ने बताया कि अब तक चीन में 36 हजार 877 राष्ट्रीय मापदंड हैं। इसके अलावा चीन के नेतृत्व में 583 अंतरराष्ट्रीय मानक बनाए गए हैं। नए चीन की स्थापना से 70 वर्षो में चीनी मानक कार्य प्रारंभिक प्रयास, खुलेपन तथा विकास और चौतरफा उन्नति जैसे चरणों में गुजरे। मानकों की संख्या और गुणवत्ता में बड़ा इजाफा हुआ है।

चीनी राजकीय बाजार निगरानी ब्यूरो के उप निदेशक और राष्ट्रीय मानक प्रबंधन समिति के निदेशक थ्येन शी होंग ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि 70 वर्षो में चीनी मानक कार्य में तीन ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं। उन्होंने बताया, पहला सिर्फ सरकार ही मानक बनाती थी। बाद में सरकार और बाजार के भागीदार दोनों मानक बनाने में जुटने लगे। अतीत में सरकार जो मानक बनाती थी, तो उद्यम उसका पालन करते थे। अब मानक कार्य में बाजार के भागीदारों की भूमिका पर जोर लगाया गया है। दूसरा, मानक कार्य महज औद्योगिक क्षेत्र से पहले, दूसरे व तीसरे उद्योगों और सामाजिक कार्य में फैल गए हैं। तीसरा, अब चीन अंतरराष्ट्रीय मापदंड बनाने में भाग ले रहे हैं ।

आंकड़ों के अनुसार चीन अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन के 89 सचिवालय संभालता है। चीन के नेतृत्व में 583 अंतरराष्ट्रीय मापदंड बनाए गए। अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन में पंजीकृत चीनी विशेषज्ञों की संख्या लगभग 5 हजार है।

(साभार---चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

-- आईएएनएस

Created On :   13 Sept 2019 12:00 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story