श्रीलंका ब्लास्ट: मरने वालों की संख्या पहुंची 290, तीन भारतीयों की मौत, गिरफ्त में 7 संदिग्ध

More then 200 people died in sri lanka bomb blast, including one Indian
श्रीलंका ब्लास्ट: मरने वालों की संख्या पहुंची 290, तीन भारतीयों की मौत, गिरफ्त में 7 संदिग्ध
श्रीलंका ब्लास्ट: मरने वालों की संख्या पहुंची 290, तीन भारतीयों की मौत, गिरफ्त में 7 संदिग्ध
हाईलाइट
  • 39 लोग विदेशी मूल के
  • 450 से ज्यादा लोग घायल
  • 7 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका में हुए 8 सीरियल ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 290 तक पहुंच गई है, जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हैं। मृतकों में तीन भारतीय भी शामिल है, जिसमें से एक महिला है, जो केरल की रहने वाली थी। मरने वालों में 39 लोग विदेशी मूल के हैं। पूरे श्रीलंका में सोशल मीडिया (फेसबुक-वाट्सएप) पर बैन लगा दिया गया है, शाम 6 बजे के बाद से कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस अब तक धमाकों में शामिल होने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

श्रीलंका सरकार के मुताबिक ज्यादातर धमाकों को आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया है। ब्लास्ट श्रीलंका के 3 चर्च और 3 होटलों में हुआ है। धमाके से 10 दिन पहले यानी 11 अप्रैल को  NTJ (नेशनल तौहीत जमात) की ओर से प्रमुख चर्चों और पब्लिक प्लेस को निशाना बनाने की बात कही गई थी। इस संबंध में श्रीलंका के पुलिस प्रमुख पुजुथ जयसुंदर ने देश के प्रमुख चर्चों पर हमले को लेकर एक अलर्ट जारी किया था।अलर्ट में कहा गया था कि आत्मघाती हमलावरों ने प्रमुख चर्चों पर हमला करने की साजिश रची है। पुलिस प्रमुख ने ये अलर्ट शीर्ष अधिकारियों को भेजा था।

अलर्ट में कहा गया कि एक विदेशी खुफिया एजेंसी ने रिपोर्ट दी है कि NTJ (नेशनल तौहीत जमात) आत्मघाती हमलों को अंजाम दे सकता है।संगठन प्रमुख चर्चों के साथ-साथ कोलंबो में भारतीय उच्चायोग को निशाना बना सकता है। बता दें कि  NTJ का नाम पुलिस प्रमुख ने अपने अलर्ट में लिया है वो एक वह कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन है। पिछले साल भी यह संगठन सुर्खियों में आया था जब वहां कुछ बौद्ध धर्मस्थलों पर हमला किया गया था। हमले के बाद श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने आपात बैठक बुलाई है। श्रीलंका में हुए धमाकों की चेतावनी वहां के पुलिस प्रमुख ने पहले ही दी थी। इस बात का खुलासा डॉक्युमेंट्स से हुआ है।

ये बम धमाके ऐसे वक्त किए गए हैं जब दुनिया में ईसाई समुदाय ईस्टर का त्यौहार मना रहा था। श्रीलंका के समय के मुताबिक ये ब्लास्ट पौने 9 बजे हुए हैं। आपको बता दें कि ईस्टर संडे गुड फ्राइडे के तीन दिन बाद ईसा मसीह के फिर से जीवित हो जाने पर मनाया जाता है, जिसमें ईसाई लोग खुशी मनाने के लिए प्रभु भोज में भाग लेते हैं और एक-दूसरे के साथ खुशी मनाते हैं। श्रीलंका की कई रिपोर्टों के अनुसार, बट्टिकलोबा, नैगोंबो और कोलंबो के चर्चों में और होटल शांगरी ला और किंग्सबरी सहित होटलों में धमाका हुआ है।

कोलंबो के तीन बड़े होटल और तीन चर्च में धमाके हुए हैं।  वहीं श्रीलंका में मौजूद हाई कमिश्नर ने ट्वीट किया है कि, वह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही वहां मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। श्रीलंका में किसी भी तरह की मदद के लिए भारतीय +94777903082, +94112422788, +94112422789, +94777902082 या +94772234176 पर कॉल कर सकते हैं।

राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने धमाकों पर शोक जताया है और लोगों से शांति की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा, "मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। समाज में इस तरह की बर्बरता के लिए कोई जगह नहीं है। भारत के लोग दुख की इस घड़ी में पीड़ितों से साथ हैं। पीड़ित परिवारों के लिए मेरी शोक संवेदनाएं हमेशा उनके साथ है मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल व्यक्ति जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

 

 

 

Created On :   21 April 2019 1:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story