ट्वीट पर ट्रोल हुए ट्रंप, श्रीलंका में मारे गए लोगों की संख्या को बताया था 138 मिलियन

Netizens troll Donald Trump for tweeting Sri Lanka attack toll as 138 million
ट्वीट पर ट्रोल हुए ट्रंप, श्रीलंका में मारे गए लोगों की संख्या को बताया था 138 मिलियन
ट्वीट पर ट्रोल हुए ट्रंप, श्रीलंका में मारे गए लोगों की संख्या को बताया था 138 मिलियन
हाईलाइट
  • हालांकि ट्रंप ने बाद में अपना ट्वीट हटा दिया।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार को मजाक का पात्र बन गए।
  • उन्होंने श्रीलंका में सीरियल धमाकों में मारे गए लोगों की संख्या को 138 के बजाय 138 मिलियन बताया था।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार को मजाक का पात्र बन गए जब उन्होंने श्रीलंका में सीरियल धमाकों में मारे गए लोगों की संख्या को 138 के बजाय 138 मिलियन बताया। हालांकि ट्रंप ने बाद में अपना ट्वीट हटा दिया।

श्रीलंका के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ट्रंप ने ट्वीट किया, "चर्चों और होटलों में हुए भयानक आतंकवादी हमलों पर संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों की श्रीलंका के लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना, जिसमें कम से कम 138 मिलियन लोगों की जान चली गई और 600 से अधिक बुरी तरह घायल हुए हैं। हम मदद के लिए तैयार खड़े हैं।" जाहिर है, श्रीलंका की आबादी केवल 21 मिलियन के आसपास है। ट्रंप ने बाद में अपने पहले ट्वीट को हटाकर एक सही ट्वीट किया।

 

 

बता दें कि श्रीलंका की राजधानी कोलंबो सहित करीब 8 जगहों पर चर्च और होटलों में रविवार को सीरियल ब्लास्ट हुए हैं। इन बम धमाकों में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 600 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मृतकों की संख्या भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। हमले के बाद पूरे देश में सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया गया है। इस मामले में 7 संदिग्धों क हिरासत में लिया गया है। ईस्टर का पर्व होने की वजह से चर्च में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ट्वीट करते ही कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरु कर दी।

 

Created On :   21 April 2019 1:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story