मिस्र के स्वेज की खाड़ी में खोजा गया तेल भंडार

Oil reserves discovered in the Gulf of Suez, Egypt
मिस्र के स्वेज की खाड़ी में खोजा गया तेल भंडार
दुबई मिस्र के स्वेज की खाड़ी में खोजा गया तेल भंडार
हाईलाइट
  • ड्रैगन ऑयल की स्थापना 1971 में आयरलैंड में हुई

डिजिटल डेस्क, काहिरा। दुबई स्थित ड्रैगन ऑयल ने स्वेज की खाड़ी में एक तेल भंडार की खोज की है। मिस्र के पेट्रोलियम और खनिज संसाधन मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा, पूर्वोत्तर रमजान क्षेत्र में स्थित तेल क्षेत्र का अनुमानित भंडार लगभग 10 करोड़ बैरल हो सकता है। यह पिछले 20 वर्षों में क्षेत्र में पाए गए सबसे बड़े तेल भंडार में से एक है।

ड्रैगन ऑयल की स्थापना 1971 में आयरलैंड में हुई थी। दुबई सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी अमीरात नेशनल ऑयल कंपनी ने 1999 में ड्रैगन ऑयल में एक नियंत्रित शेयर खरीदा था जब इसका मुख्यालय दुबई में स्थानांतरित कर दिया गया था।

 

(आईएएनएस)

Created On :   16 Feb 2022 6:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story