ह्यूस्टन में पीएम का मेगा शो, पाक को घेरा, ट्रंप को दिया भारत आने का न्योता

ह्यूस्टन में पीएम का मेगा शो, पाक को घेरा, ट्रंप को दिया भारत आने का न्योता
हाईलाइट
  • पीएम मोदी इस कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा भारतीय-अमेरिकी लोगों को संबोधित करेंगे
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मेगा शो 'हाउडी मोदी'
  • प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप भी मोदी के इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं

डिजिटल डेस्क, ह्यूस्टन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मेगा शो "हाउडी मोदी" ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में हुआ। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा भारतीय-अमेरिकी लोगों को संबोधित किया। प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप भी पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना उसे आतंक का पनाहगार देश बताया। पीएम ने कहा, "साथियों अब समय आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए।" पीएम मोदी ने जोर देकर कहा, इस लड़ाई में प्रेसिडेंट ट्रंप भी आतंक के खिलाफ लड़ाई में साथ खड़े हुए हैं।" प्रेसिडेंट ट्रंप ने भी कहा कि "हम साथ मिलकर इस्लामिक आतंकवाद से लडेंगे।" पीएम ने डोनाल्ड ट्रंप को परिवार समेत भारत आने का भी न्योता दिया।

Live :

 

 

 

पीएम मोदी का संबोधन:

  • ये जो दृश्य है, ये जो माहौल है, ये अकल्पनीय है। जब टैक्सास की बात आती है, तो हर बात भव्य होनी, विशाल होनी स्वाभाविक है।
  • इस अपार जनसमूह की उमस्थिति केवल एरिथमैटिक तक ही सीमित नहीं है। आज हम यहां एक नई हिस्ट्री बनते हुए देख रहे हैं और एक नई कैमिस्ट्री भी।
  • NRG की एनर्जी, भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती सिनर्जी की गवाह है।
  • इस कार्यक्रम का नाम हाउड मोदी है, लेकिन मोदी अकेले कुछ नहीं। मैं 130 करोड़ भारतीयों के आदेश पर काम करने वाला एक साधारण व्यक्ति हूं।
  • हमारी लिबरल और डेमोक्रेटिक सोसाइटी की बहुत बड़ी पहचान हैं ये भाषाएं। सदियों से हमारे देश में दर्जनों भाषाएं, सैकड़ों बोलियां, सहअस्तित्व की भावना के साथ आगे बढ़ रही हैं, और आज भी करोड़ों लोगों की मातृभाषा बनी हुई हैं।
  • सिर्फ भाषा ही नहीं, हमारे देश में अलग-अलग पंथ, दर्जनों संप्रदाय, सैकड़ों तरह का अलग-अलग क्षेत्रीय खान-पान, अलग-अलग वेशभूषा,अलग-अलग मौसम-ऋतु चक्र इस धरती को अद्भुत बनाते हैं।
  • विविधता में एकता, यही हमारी धरोहर है, यही हमारी विशेषता है। भारत की यही डायवर्सिटी हमारी वाइब्रेंट डेमोक्रेसी का आधार है। यही हमारी शक्ति है, यही हमारी प्रेरणा  है।
  • पीएम मोदी ने भारत की कई भाषाओं में दोहराया.. भारत में सब अच्छा है।
  • 2019 का लोकसभा चुनाव ऐसा चुनाव था जिसने भारतीय लोकतंत्र का परचम पूरी दुनिया में लहरा दिया। इस चुनाव में 61 करोड़ मतदाताओं ने हिस्सा लिया। जो करीब अमेरिका की कुछ आबादी का दोगुना है।
  • बीते पांच सालों में 130 करोड़ भारतीयों ने मिलकर हर क्षेत्र में ऐसे नतीजे हासिल किए हैं, जिनकी पहले कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था।
  • आज भारत कुछ लोगों की मानसिकता को चुनौती दे रहा है जो मानते हैं कि - कुछ भी नहीं बदल सकता है। अब हम उच्च लक्ष्य बना रहे हैं और उसे हासिल कर रहे हैं।
  •  5 साल में 50 फीसदी लोगों के पास बैंक खाते हैं। गैस कनेक्शन 55 से 95 फीसदी तक लोगों को मिल गया है।
  • पूरी दुनिया में सबसे सस्ता डेटा भारत में उपलब्ध है। 1 जीबी डाटा की कीमत 20-25 सेंट है। ये सस्ता डाटा भारत मे ंडिजिटल इंडिया की नई पहचान बन रहा है। भारत में गवर्नमेंट को रिडिफाइन किया है। आरबीाई की करीब 10 हजार सर्विसेज ऑनलाइन उपलब्ध है।
  • इस बार 31 अगस्त को एक दिन में करीब 50 लाख लोगों ने अपना इनकम टैक्स रिटर्न ऑनलाइन भरा है।
  • ये ह्यूस्टन की कुल पॉपुलेशन के डबल से ज्यादा है।
  • टैक्स रिफंड जो महीने में आता था वो हफ्ते दस दिन में अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है।
  • जरुरतमंद नागरिको के लिए वैलफेयर स्कीम्स जरूरी होती है।
  • भारत बीते पांच सालों में 1500 से ज्यादा पुराने कानूनों को फेयरवैल दे चुका है।
  • हमारी सरकार ने टैक्स के जाल को फेयरवैल दे दिया और जीएसटी लागू किया।
  • वन नेशन वन टैक्स का सपना हमनें साकार कर दिखाया।
  • हम भ्रष्टाचार को चैंलेज कर रहे है। इसे दूर करने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं।
  • 3.5 लाख संदिग्ध कंपनियों को फेयरवेल दे दिया
  • 70 साल की सबसे बड़ी चुनौती को हमने फेयरवेल दे दिया। आर्टिकल 370 को भारत ने फेयरवेल दे दिया।
  • आर्टिकल 370 ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को विकास से और समान अधिकारों से वंछित रखा था। इसका इस्तेमाल अलाववाद और आतंवाद बढ़ाने वाली ताकतें उठा रही थी।
  • अब सभी अधिकार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को मिल गए हैं।
  • वहां की महिलाओं, लोगों के साथ हो रहा भेदभाव दूर हो गया है।
  • हमारे पार्लियामेंट के अपर और लोअर हाउस ने घंटों चर्चा करने के बाद 
  • राज्यसभा में हमारी सरकार के पास बहुमत नहीं है, इसके बावजूद दो तिहाई बहुमत से हमने इस पास किया।
  • भारत अपने यहां जो कर रहा है उससे कुछ ऐसे लोगों को दिक्कत हो रही है जिससे खुद अपना देश संभल नहीं रहा है।
  • भारत के खिलाफ नफरत को कुछ लोगों ने अपना केंद्र बना लिया है।
  • ये वो लोग है जो आतंकवाद को पालते पोसते है।
  • पूरी दुनिया इन लोगों को अच्छी तरह से जानती है।
  • अमेरिका में 9/11 हो या मुंबई में 26/11 हो, उसके साजिशकर्ता कहां पाए जाते हैं, ये सब जानते हैं?
  • साथियों अब समय आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए।
  • पीएम मोदी ने जोर देकर कहा, इस लड़ाई में प्रेसिडेंट ट्रंप आतंक के खिलाफ लड़ाई में साथ खड़े हुए हैं।
  • पीएम मोदी ने पढ़ी कविता की दो पंक्तियां.. वो जो मुश्किलों का अंबार है.. वहीं तो मेरे हौसलों की मिनार है।
  • भारत आज चुनौतियों से टकरा रहा है। भारत आज समस्याओं के समाधान पर जोर दे रहा है।
  • असंभव सी लगने वाली बातों को भारत संभव करता दिखाई दे रहा है।
  • हम इंफ्रास्टक्चर पर ध्यान दे रहे हैं। इस पर 100 लाख करोड़ रुपए खर्च करने वाले हैं।
  • भारत में आगे बढ़ने की अपार संभावना है। 
  • मैं ऊर्जा क्षेत्र के सीईओ से मिला, वे कॉर्पोरेट टैक्स को कम करने के भारत के फैसले से उत्साहित थे। उन्होंने प्रतिक्रिया दी कि इस फैसले से न केवल भारत बल्कि वैश्विक व्यापार जगत के नेताओं में एक सकारात्मक संदेश गया है, इससे भारत और अधिक प्रतिस्पर्धी बन जाएगा।
  • आने वाले दो तीन दिनों में प्रेसिडेंट टंप के साथ मेरी बातचीत होने वाली है। मैं उम्मीद करता हूं उससे पॉजिटव रिजल्ट निकलेगा।
  • डोनाल्ड ट्रंप को परिवार समेत पीएम ने दिया भारत आने का न्योता।

 

प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन:

  • ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत में बेहतरीन काम कर रहे हैं।
  • मेरा सौभाग्य है कि आज मैं यहां पीएम मोदी के साथ हूं।
  • ऐतिहासिक कार्यक्रम में आकर बहुत खुश हूं।
  • प्रवासी भारतीयों पर हमें गर्व है।
  • मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत बना है। 
  • मोदी के कार्यकाल में दुनिया एक मजबूत भारत देख रही है।
  • अमेरिका हर दिन अर्थव्यवस्था में नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है।
  • हम साथ मिलकर इस्लामिक आतंकवाद से लडेंगे।
  • भारत-अमेरिका में नई रक्षा साझेदारी होगी।
  • भारत-अमेरिका में साझा सैन्य अभ्यास होगा।
  • दोनों देश अंतरिक्ष में सहयोग बढ़ाएंगे।
  • पीएम मोदी की समर्थक विकास नीतियों के परिणामस्वरूप, भारत में तीन करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं, और यह एक अविश्वसनीय संख्या है।
  • दोनों देशों में बेरोजगारी की दर कम हुई है. दोनों देशों में करीब 33 प्रतिशत तक बेरोजगारी कम हुई है।
  • सीमा सुरक्षा के लिए दोनों देश साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अवैध प्रवासी हमें बिल्कुल स्वीकर नहीं है। हमें अमेरिका के लोगों के हित में काम करना है।भगवान सबका भला करे, भारत का भी और अमेरिका का भी।
  • भारत ने कभी भी यूनाइट्स स्टेट्स में इतना निवेश नहीं किया है जैसा कि वह आज कर रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि हम भी भारत में एसा ही काम कर रहे हैं।
  • ट्रंप ने कहा, मेक इन यूएसए ब्रांड के प्रोडक्ट्स को हम भारतीयों तक पहुंचाना चाहते हैं। अगले हफ्ते हजारों लोग मुंबई में पहला एनबीए गेम देखने के लिए जुटेंगे। क्या आप मुझे न्योता भेजेंगे प्रधानमंत्री मोदी? मैं आ सकता हूं। मैं आ सकता हूं।’’

पीएम मोदी ने कहा- अब की बार ट्रंप सरकार
पीएम ने कहा, गुड मॉर्निंग ह्यूस्टन, गुड मॉर्निंग टेक्सस, गुड मॉर्निंग अमेरिका। इसके बाद उन्होंने कहा कि ट्रंप किसी परिचय के मोहताज नहीं है। अरबों लोग ट्रंप के शब्द-शब्द को फॉलो करते हैं. विश्व की राजनीति में ट्रंप का बड़ा वजूद है. मुझे ट्रंप में हमेशा अपनापन दिखता है. उन्होंने कहा कि "अब की बार ट्रंप सरकार"। पीएम मोदी ने कहा कि आज दो बड़े लोकतंत्र के दोस्ती का दिन है। आज इतिहास बनते पूरी दुनिया देख रही है। नई दिल्ली से न्यूजर्सी और हैदराबाद से ह्यूस्टन तक लोगों की निगाहें इस क्षण पर हैं। मुझे 2017 में ट्रंप ने अपनी फैमिली से मिलाया था। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिकी के संबंध बहुत अच्छे हैं और हम सच्चे मित्र हैं।

 

 

 

स्टेज पर पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप मौजूद..

 

 

पीएम मोदी और प्रेसिडेंट ट्रंप स्टेज पर पहुंचे..

 

 

 

ह्यूस्टन के मेयर ने "की ऑफ ह्यूस्टन" को मोमेंटो के तौर पर पीएम मोदी को प्रदान की है

 

 

प्रधानमंत्री मंच पर पहुंच चुके हैं। यहां वो 50 हजार लोगों की विशाल सभा को संबोधित करने वाले हैं।

 

 

 

टेक्सास के लिए अमेरिकी सीनेटर, जॉन कॉर्निन ने कहा, "मैं इस बारे में विशेष रूप से नहीं जानता कि राष्ट्रपति और पीएम के बीच किस बारे में बातचीत होने वाली है। अगर राष्ट्रपति ट्रंप आज कुछ घोषणा करते हैं, तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा, उम्मीद है कि हम व्यापार मतभेदों को सुलझा पाएंगे।
 

 

 

डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट पर पीएम मोदी ने रिप्लाई में लिखा "वाकई आज का दिन शानदार होगा। आपसे मिलने के लिए उत्सुक हूं।" 

 

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाउडी मोदी कार्यक्रम को लेकर ट्वीट किया है। ट्रंप ने लिखा "टेक्सास में आज का दिन शानदार रहेगा। ह्यूस्टन में आज अपने दोस्तों के साथ रहूंगा।"

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   22 Sep 2019 12:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story