सऊदी अरब में अब बुर्के में गाड़ी चलाते हुए दिख सकेंगी महिलाएं

Saudi Arabia Agrees to Let Women Drive
सऊदी अरब में अब बुर्के में गाड़ी चलाते हुए दिख सकेंगी महिलाएं
सऊदी अरब में अब बुर्के में गाड़ी चलाते हुए दिख सकेंगी महिलाएं

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। महिलाओं की आजादी को पिंजरे में बंद रखने के लिए फेमस सऊदी अरब ने अब इस पिंजरे को खोलना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुल्ला जायज अल सऊद ने महिलाओं को गाड़ी चलाने की इजाजत दे दी है। यानि अब सऊदी की सड़को पर आपको बुर्के में महिलाएं गाड़ी चलाते हुए दिख सकेंगी। महिलाएं अपने इस हक के लिए लंबे समय से आंदोलन कर रही थी। बता दें कि अभी तक सऊदी अरब ही दुनिया का इकलौता ऐसा देश था जहां महिलाओं को गाड़ी चलाने की इजाजत नहीं थी। इस मुद्दे को लेकर सऊदी में लंबे समये से बहस चल रही थी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी वजह से सऊदी को काफी आलोचना झेलनी पड़ती थी।

हक के लिए लंबा इंतजार और लंबी लड़ाई

हालांकि महिलाओं को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। फैसले के लागू होने में थोड़ा वक्त लगेगा क्योंकि किंग ने अपने आदेश में इसे सही तरीके से लागू करने के लिए एक कमेटी बनाने के लिए कहा है।

यह कमेटी एक महीने में अपने सुझाव देगी और उसके बाद जून 2018 तक इसे लागू किया जएगा। किंग का आदेश उन लोगों की भी जीत है जो वर्षों से महिलाओं को यह अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। वैसे किंग ने महिलाओं को लाइसेंस जारी करने की अनुमति तो दी है लेकिन इसमें शरिया कानून का ध्यान रखने की बात भी कही गई है।
 

Created On :   27 Sep 2017 5:27 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story