स्वीडन के स्वांते पाबो को मिला चिकित्सा का नोबेल, मानव विकास के जीनोम को लेकर की थी खोज, पिता भी हो चुके हैं सम्मानित 

स्वीडन के स्वांते पाबो को मिला चिकित्सा का नोबेल, मानव विकास के जीनोम को लेकर की थी खोज, पिता भी हो चुके हैं सम्मानित 
नोबेल पुरस्कार 2022 स्वीडन के स्वांते पाबो को मिला चिकित्सा का नोबेल, मानव विकास के जीनोम को लेकर की थी खोज, पिता भी हो चुके हैं सम्मानित 
हाईलाइट
  • 6 अक्टूबर को दिया जाएगा शांति का नोबेल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का आरंभ हो चुका है। 3 अक्टूबर को चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार का ऐलान किया गया। जो कि स्वीडन के जेनेटिस्ट स्वांते पाबो को दिया गया है। उन्हें विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के आनुवांशिकि( जीनोम ) से संबंधित खोज के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया है। पाबो पैलियोजेनेटिक्स के संस्थापको में से एक हैं। उन्होनें निएंडरथल जीनोम पर बड़े स्तर पर काम किया। पाबो डीएनए को लेकर चल रही रिसर्च के क्षेत्र में काफी जाना पहचाना नाम हैं। इस पुरस्कार की घोषणा के बाद उनके नाम की चर्चा हर जगह की जा रही है। 

इस खोज के लिए पाबो को मिला नोबेल 

विलुप्त होमिनिन और मानव विकास की आनुवांशिकी ( जीनोम ) से जुड़ी खोजों के लिए स्वंते पाबो को नोबेल पुरस्कार 2022 से नवाजा गया है। नोबेल पुरस्कार समिति ने कहा कि "" अपने अग्रणी शोध के माध्यम से, स्वंते पाबो ने कुछ ऐसा किया है जो असंभव सा प्रतीत होता है। निएंडरथल के जीनोम को अनुक्रमित करना, जो वर्तमान मनुष्यों के विलुप्त रिलेटिव हैं। उन्होंने पहले अज्ञात होमिनिन, डेनिसोवा की आश्चर्यजनक खोज भी की।""

पिता भी हो चुके हैं सम्मानित

स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम के रहने वाले स्वांते पाबो के पिता को भी नोबेल पुरस्कार मिल चुका है। पाबो के पिता का नाम सुने बर्गस्ट्रॉम था, वह एक बायोकैमिस्ट थे। उन्हें भी साल 1982 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

हो चुकी है पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत

नोबेल पुरस्कार दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से माने जाते हैं। यह पुरस्कार स्वीडन के करोलिंस्का संस्थान की नोबेल असेंबली द्वारा दिया जाता है। 2022 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का आगाज हो चुका है। 3 अक्टूबर यानी आज चिकित्सा के लिए नोबोल पुरस्कार की घोषणा की गई। इसके बाद 4 अक्टूबर को भौतिकी, 5 अक्टूबर को रसायन विज्ञान, 6 अक्टूबर शांति और 10 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार पाने वाले विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी।


 

Created On :   3 Oct 2022 1:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story