महिलाओं पर कहर बरपा रहा तालिबान, इस वजह से महिलाओं को बेरहमी से पीटा गया, वीडियो देख खड़े हो जाएगा रोंगटे

Taliban wreaking havoc on women, thrashed women badly on small talk, will be goosebumps watching the video
महिलाओं पर कहर बरपा रहा तालिबान, इस वजह से महिलाओं को बेरहमी से पीटा गया, वीडियो देख खड़े हो जाएगा रोंगटे
तालिबान की क्रूरता महिलाओं पर कहर बरपा रहा तालिबान, इस वजह से महिलाओं को बेरहमी से पीटा गया, वीडियो देख खड़े हो जाएगा रोंगटे
हाईलाइट
  • शिक्षा के अधिकार के लिए पिट रहीं छात्राएं

डिजिटल डेस्क, काबुल। अफगानिस्तान में तालिबानी सत्ता आने के बाद से ही वहां की महिलाओं के अधिकारों को एक कमरे में बंद कर दिया गया है। महिलाओं की शिक्षा पर बैन लगा दिया गया है, अफगान महिलाएं मानसिक प्रताड़ना झेलने को मजूबर हैं। शिक्षा के अधिकार के लिए महिलाएं कई बार सड़कों पर संघर्ष करती दिख रही हैं। महिलाओं के पहनावे पर भी तालिबान सरकार आदेश जारी कर चुकी है। महिलाओं को बुर्का पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही महिलाओं को शरिया कानून के हिसाब से रहने के लिए कहा गया है।

तालिबान में अफगान महिलाओं पर क्रूरता इस कदर हावी है कि उनकी स्वतंत्रता को कुचल कर रख दिया गया है। तालिबानी हुकूमत में आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वहां की छात्राओं को तालिबानी अधिकारी पीटते हुए देखे जा सकते हैं। तालिबानी सरकार के इस रवैए की चारों तरफ आलोचना हो रही है। 

शिक्षा के अधिकार के लिए पिट रहीं छात्राएं

सोशल मीडिया पर छात्राओं के पीटने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। द इंडिपेंडेंट के मुताबिक, छात्रों को बुर्का नहीं पहनने पर पूर्वोत्तर अफगानिस्तान के एक विश्वविद्यालय में एंट्री बैन कर दी गई। जिसका वहां की छात्राएं विरोध कर रही थीं। तालिबानी लड़ाके वीडियो में बदख्शां यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर छात्राओं को पीटते नजर आ रहे हैं। तालिबानी फरमान के खिलाफ छात्राएं विश्वविद्यालय के गेट पर पैर मारकर विरोध भी जता रही हैं। वहीं पर तालिबानी अधिकारी महिलाओं को तितर-बितर करने के लिए पीट रही है। सोशल मीडिया पर तालिबान में महिलाओं पर अत्याचार को लेकर लोग विरोध भी कर रहे हैं।

महिलाओं पर तालिबानी कहर

तालिबानी हुकूमत महिलाओं के हर अधिकारों को बैन कर चुका है। शिक्षा जैसे मूलभूत को पूरी तरह बैन कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वहां की महिलाएं मानसिक अवसाद से ग्रस्त हो चुकी हैं क्योंकि उनकी जिंदगी एक कमरे तक ही सीमित कर दी गई है। महिलाएं न तो स्कूल जा सकती हैं और न ही नौकरी कर सकती हैं। यहां तक कि बिना किसी व्यक्ति के घर के बाहर भी नहीं जा सकती हैं। तालिबान में इन दिनों महिलाओं की हालात बेहद ही खराब है। 

Created On :   4 Nov 2022 1:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story