काबुल के होटल पर हुए आतंकी हमले ने दिलाई मुंबई के ताज होटल की याद, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदते लोग, लगातार आ रही गोलियों को आवाजें

काबुल के होटल पर हुए आतंकी हमले ने दिलाई मुंबई के ताज होटल की याद, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदते लोग, लगातार आ रही गोलियों को आवाजें
अफगानिस्तान काबुल के होटल पर हुए आतंकी हमले ने दिलाई मुंबई के ताज होटल की याद, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदते लोग, लगातार आ रही गोलियों को आवाजें
हाईलाइट
  • घायलो को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है जहां पर उनका इलाज जारी है। 

डिजिटल डेस्क,काबुल।अगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक वीवीआईपी होटल में आतंकी हमला  हुआ है। हमला के  बाद सामने आई तस्वीर इतनी खौफनाक दिखाई दे रही है जिसे देखकर भारत में 2008 में हुए मुंबई अटैक की याद दिला दी है। काबुल में इस होटल के आस-पास मुंबई हमले के समय जिस तरह से मंजर दिखाई दे रहा था ठीक उसी तरह से धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही आग की लपटें भी दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं। 

होटल में मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं धमाकों के  साथ ही लगातार चल रही गोलियों की आवाज भी आ रही है। जानकारी के मुताबिक इस इस  हमले में 3 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 20 लोगों के घायल हुए हैं। घायलो को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है जहां पर उनका इलाज जारी है। 

सोशल मीडिया में सामने आए वीडियों में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि यहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी का महौल है। लोग अपने आप को बचाने के लिए होटल की खिड़कियों से कूदते दिख रहे हैं। 

 

होटल काबुल के शहरएनवां इलाके में है। इस होटल की खासियत यह है कि यहां पर चीन से आने वाले चीनी बड़ी सख्यां में ठहरते हैं। इस होटल को चीन से आने वाले लोगों की खास पसंद माना  जाता है। 

माना  जा रहा है कि होटल में हुए  इस हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट खोरासन प्रॉविंस का हाथ है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

 

 

Created On :   12 Dec 2022 1:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story