- Dainik Bhaskar Hindi
- International
- Tribute to those killed in the nuclear attack on Hiroshima Day
दैनिक भास्कर हिंदी: हिरोशिमा दिवस पर दी गई परमाणु हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि

शहर के मेयर ने जापानी सरकार से परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संधि में शामिल होने का आग्रह किया।
समाचार एजेंसी क्योडो के मुताबिक, सुबह ठीक 8.15 बजे मौन रखा गया। 6 अगस्त 1945 को ठीक इसी समय एक अमेरिकी बमवर्षक द्वारा लिटिल बॉय नाम का यूरेनियम-कोर परमाणु बम हिरोशिमा के ऊपर गिराया गया था। एक अनुमान के मुताबिक, उस वर्ष के अंत तक 140,000 लोगों की मौत हो गई थी।
उसी साल 9 अगस्त को नागासाकी पर एक दूसरा परमाणु बम गिराया गया था और जापान ने छह दिन बाद आत्मसमर्पण कर दिया था।
दोनों हमलों में जीवित बचे हिबाकुशा (परमाणु बम हमले में बच गए) की संयुक्त संख्या मार्च 2019 को 1,45,844 थी, जिनकी औसत आयु 82.65 थी।
हिरोशिमा के मेयर काजुमी मात्सुई ने परमाणु हथियारों के प्रतिबंध पर संधि का जिक्र करते हुए, जो 122 राष्ट्रों के समर्थन से जुलाई 2017 में पारित हुआ था, अपने भाषण में कहा, युद्ध में परमाणु हथियार झेलने वाले एकमात्र देश की सरकार से हिबाकुशा के अनुरोध पर आग्रह करता हूं कि टीपीएनडब्ल्यू (परमाणु हथिायर प्रतिबंध संधि) पर हस्ताक्षर किया जाना चाहिए और इसको स्वीकृत करना चाहिए।
संधि अभी तक प्रभावी नहीं है क्योंकि अब तक 50 देशों द्वारा इसे स्वीकार नहीं किया गया है जो कि इसके लिए जरूरी है।
मेयर ने ग्राउंड जीरो के पास पीस मेमोरियल पार्क में हुए वार्षिक कार्यक्रम में यह बात कही, जिसमें अमेरिका, रूस और ब्रिटेन सहित लगभग 90 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस बीच, टोक्यो में प्रधान मंत्री शिंजो आबे ने कहा कि जापान परमाणु-हथियार संपन्न राष्ट्रों और जो राष्ट्र परमाणु हथियार संपन्न नहीं हैं उनके बीच मध्यस्थ के रूप में कार्य करेगा और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में इस तरह के प्रयास करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
--आईएएनएस
क्लोजिंग बेल: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 180 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (16 मई 2022, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 180.22 अंक यानी कि 0.34% ऊपर 52,973.84 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 60.10 अंक या 0.38% ऊपर 15,842.30 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि कल एलआईसी के सूचीबद्ध होने के पूर्व निफ्टी आज 16000 के स्तर को पुनः प्राप्त करने में असफल रहा। बैंक निफ्टी 1.44% की बढ़त के साथ 33597.60 के स्तर पर बंद हुआ।
क्षेत्र विशेष में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियलिटी एवं ऑटो में तेजी में 2-3 % का योगदान दिया। निफ्टी आईटी तथा एफएमसीजी में क्रमशः 0.75 % एवं 0.35 % की हानि रही। निफ्टी के शेयरों में आयशर मोटर,अपोलो हॉस्पिटल तथा यूपीएल में सर्वाधिक लाभ रहा।अल्ट्राटेक सीमेंट, श्री सीमेंट, एशियन पेंट में प्रमुख गिरावट देखी गयी।
तकनीकी रूप से, साप्ताहिक चार्ट पर बियरिश कैंडल बनाने के बाद यह आज निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर डोजी कैंडलस्टिक बनाया है जो ट्रेडर के मन में बाजार के रुख को ले कर असमंजस को दर्शाता है। साथ ही निफ्टी फॉलिंग ट्रेंडलाइन पर रेसिस्टेन्स का सामना कर रहा है तथा इन स्तरों पर लाभ ले लेने की प्रवृति दर्शा रहा है।
फिबोनाकी रेट्रेंचमेंट का सपोर्ट 15650 पर है।यह ट्रेडर के लिए लघु अवधि में खरीदी का अवसर बन सकता है यदि 15650 का स्तर नही टूटता है। आवरली चार्ट पर मिडिल बोलिंगर बैंड पर सपोर्ट है, इसके कारण एक तेजी की चाल बन सकती है। स्टॉक विशेष एक्शन आने वाले दिनों में मार्केट में अधिक प्रभावी रहेगा। डेरीवेटिव में कॉल पर सर्वाधिक ओपन इंटरेस्ट 16000 पर तथा उसके बाद 16200 पर है।
पुट में सबसे अधिक ओपन इंटरेस्ट 15500 निफ्टी पर है।
इंडिया विक्स 24.53 पर 4.43% की बढ़त के साथ बंद हुआ जो साप्ताहिक एक्सपायरी तक तीव्र उतार चढ़ाव का संकेत देता है।बैंक निफ्टी का सपोर्ट 32600 तथा रेसिस्टेन्स 34500 है।
बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 78.13 अंक तेजी के साथ 52,872 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 14 अंक की बढ़त के साथ 15,796 के स्तर पर खुला था।
सुमीत बगड़िया
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)
Source: Choice India
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: Article 370: जम्मू-कश्मीर पर अधीर रंजन के बयान से सोनिया भी नाराज
दैनिक भास्कर हिंदी: पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर पर पाक सरकार के रुख का समर्थन किया
दैनिक भास्कर हिंदी: पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में तृणमूल सदस्य की गोली मारकर हत्या
दैनिक भास्कर हिंदी: जम्मू-कश्मीर के घटनाक्रम पर बराबर नजर, LoC पर बनाए रखें शांति: अमेरिका
दैनिक भास्कर हिंदी: पीओके, अक्साई चीन सहित जम्मू एवं कश्मीर भारत का अभिन्न अंग : शाह