जंग जारी कब्जा शुरू: पासेचनिक का दावा, रूसी सेना ने यूक्रेन के लुगांस्क क्षेत्र पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया

- युद्ध विराम की संभावनाओं को पुतिन ने सिरे से खारिज किया
- वार्ता से शांति चाहता है यूक्रेन-जर्मन राजनयिक
- पुतिन आज शांति की बात करते हैं तो यह मजाक ही लगता है-वेडेफुल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूसी सेना ने यूक्रेन के लुगांस्क क्षेत्र पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। एक रूसी अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से की गई शांति बहाली की कोशिशों के बंद होने के बाद ये सबसे बड़ी खबर है। कब्जा वाले इलाके के लिए मॉस्को की ओर से नियुक्त नेता लियोनिद पासेचनिक के दावे पर कीव की ओर से हालफिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं की गई।
आपको बता दें यूक्रेन के कब्जे वाला लुगांस्क क्षेत्र उन चार इलाकों में से एक है, जिसे रूस ने सितंबर 2022 में यूक्रेन से अवैध रूप से हासिल कर लिया था। हालांकि अब तक इन पर रूस का कोई नियंत्रण नहीं था। तीन साल से जारी रूस-यूक्रेन जंग में मॉस्को ने लुहांस्क पर कब्जाया जाने वाला पहला यूक्रेनी क्षेत्र बन जाएगा। पासेचनिक ने रूस के सरकारी टीवी चैनल वन पर बयान देते हुए कहा कि उन्हें दो दिन पहले ही एक रिपोर्ट मिली थी, जिसमें कहा गया था कि 100 प्रतिशत क्षेत्र अब रूसी सेना के नियंत्रण में है।
ट्रंप की शांति बहाली के प्रयासों को झटका लगने के बाद रूस-यूक्रेन जंग के और अधिक बढ़ने की आशंका लगातार बढ़ती चली गई। पुतिन ने भी युद्धविराम की संभावनाओं को नकार दिया। वे अपनी शर्तों से समझौता करने को तैयार नहीं हैं।
इससे पहले जर्मन के विदेश मंत्री जोहान वेडेफुल ने जर्मन रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ यूक्रेनी राजधानी कीव की यात्रा के दौरान कहा गया कि यूक्रेन को और अधिक हथियार मुहैया कराने में मदद करना जर्मनी का लक्ष्य है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि यूक्रेन शांति चाहता है और रूस के साथ शांति वार्ता में अपनी बातचीत की स्थिति को दृढ़ करना चाहता है। वेडफुल ने यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा के साथ एक मीडिया सम्मेलन में कहा आज जब पुतिन शांति की बात करते हैं तो यह मजाक लगता है। बातचीत को लेकर वे अब तक दिखावा ही करते आ रहे हैं।
Created On :   1 July 2025 11:54 AM IST