क्या पराग अग्रवाल को नीचा दिखाने इस हद तक पहुंचे एलन मस्क! कुत्ते को बना दिया ट्विटर का सीईओ, कैप्शन में जो लिखा वो क्या इशारा करता है?

Twitters new CEO Elon Musk announced, made his dog the owner of crores, becoming fiercely viral
क्या पराग अग्रवाल को नीचा दिखाने इस हद तक पहुंचे एलन मस्क! कुत्ते को बना दिया ट्विटर का सीईओ, कैप्शन में जो लिखा वो क्या इशारा करता है?
ट्विटर का नया सीईओ! क्या पराग अग्रवाल को नीचा दिखाने इस हद तक पहुंचे एलन मस्क! कुत्ते को बना दिया ट्विटर का सीईओ, कैप्शन में जो लिखा वो क्या इशारा करता है?
हाईलाइट
  • कुत्ते को बनाया ट्वीटर का नया सीईओ

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। आप इमेजिन कर सकते हैं कि किसी नामी और इंटरनेशनल कंपनी का कर्ता धर्ता कोई इंसान नहीं बल्कि एक जानवर हो। ये सुनकर आपको कैसा लगेगा। आपने इस तरह की एक मूवी देखी होगी।  सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म "इंटरटेनमेंट"। उस फिल्म को कौन भूल पाएगा। इस फिल्म में हजारों करोड़ों की प्रॉपटी का मालिक एक कुत्ता बन जाता है। रील को रियल लाइफ में तब्दील किया है ट्वीटर के नए मालिक एलन मस्क ने। उनका एक ट्वीट देखकर आपको अक्षय कुमारी की एंटरटेनमेंट फिल्म की ही याद ताजा हो जाएगी। क्योंकि, मस्क ने भी अपनी करोड़ों की दौलत का कर्ता धर्ता अपने प्यारे पेट डॉग को बना दिया है। मस्क ने इस संबंध में एक ट्वीट किया है जिसमें उनका डॉग सीईओ की कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है।  एलन मस्क के इस ट्वीट को ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है।

कुत्ते को बनाया ट्वीटर का नया सीईओ

एलन मस्क ने जब से ट्वीटर को खरीदा है तभी से वह कुछ ऐसा कर देते हैं कि सुर्खियों में आ ही जाते हैं। इस बार कुत्ते को ट्वीटर का सीईओ बना कर चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल, यह मस्क का पालतु कुत्ता है। जिसका नाम फ्लोकी है। यह एक शीबा इनु नस्ल का कुत्ता है। एलन मस्क ने अपने ट्वीट में  कुत्ते को सूट बूट के साथ कुर्सी पर बैठा दिखाया है।  जिसका कैप्शन दिया है कि सीईओ से तो अच्छा मेरा ही कुत्ता है। जो कंपनी को बेहतर तरीके से रन करा सकता है। इसके बाद से ट्वीट को पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल पर निशाना माना जा रहा है।

पराग- मस्क में जुबानी वार

पिछले साल ही एलन मस्क ने ट्वीटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था। जिसके बाद उन्होंने कंपनी से कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया था। यहां तक की ट्वीटर के सीईओ रहे पराग अग्रवाल को भी नहीं बख्शा। इन दोनों में पहले से भी खींचतान होती रही है। पराग अग्रवाल और एलन मस्क ट्वीटर पर कई मुद्दों को लेकर आपस में भिड़ चुके हैं। जिनमें सबसे प्रमुख रहा ट्वीटर पर अधिग्रहण का मामला। बता दें कि, पहले मस्क ने एलान किया कि वह ट्वीटर को खरीद रहे हैं लेकिन फिर कुछ दिनों के बाद कहा कि अब मैं इसे नहीं खरीदना चाहता। इसके बाद पराग और मस्क में जुबानी जंग भी हुई थी। यह मामला कोर्ट भी पहुंचा और अंत में जाकर आखिरकार नीली चिड़िया को एलन ने खरीद ही लिया और पराग अग्रवाल को बाहर का रास्ता दिखाया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, मस्क के सभी प्लानिंग में से एक पराग को ट्वीटर के सीईओ पद से हटाने का भी रहा जो मालिक बनते ही कर दिखाया।  

नए सीईओ को बताया अमेजिंग

एलन मस्क द्वारा शेयर की गई तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि फ्लोकी गद्देदार कुर्सी पर बैठा हुआ है। ब्लैक टी-शर्ट के साथ दो टागों को मेज पर रखे हुए काफी कूल दिखाई दे रहा है। फ्लोकी के सामने कुछ डॉक्यूमेंट्स भी नजर आ रहे हैं। वहीं एलन मस्क के कुते के सामने एक छोटा सा लैपटॉप भी देखा जा सकता है। जिसमें ट्वीटर का लोगो बना हुआ है। मस्क ने ट्वीटर पर अपने फ्लोकी की तीन तस्वीरें साझा की है। एलन ने अपने ट्वीट में लिखा "ट्विटर का नया सीईओ अमेजिंग है।" दूसरे ट्वीट में लिखा "दूसरे लोगों की तुलना में बहुत बेहतर है।" इस ट्वीट के बाद एलन मस्क आगे क्या करने वाले हैं यह भी देखना दिलचस्प होगा।


 

Created On :   15 Feb 2023 9:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story