- Dainik Bhaskar Hindi
- International
- Four ministers of the Government of India will go to the neighboring countries of Ukraine, Russia demolished the world's largest cargo plane, Russia was shocked by a 40% drop in the ruble
रूस-यूक्रेन तनाव लाइव अपडेट, जंग का पांचवां दिन: यूक्रेन की शर्त के साथ खत्म हुई रूस और यूक्रेन के बीच चल रही बातचीत, फिलहाल युद्ध विराम पर नहीं हुआ कोई फैसला!
हाईलाइट
- रूसी राष्ट्रपति ने न्यूक्लियर एटम को अलर्ट का दिया आदेश
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टर्न देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगा दिए है, प्रतिबंधों के चलते रूस को तगड़ा झटका लगा है, रूस की करेंसी की वैल्यू में भारी गिरावट देखी जा रही है।
- साढ़े तीन घंटे तक चली रूस और यूक्रेन के जनप्रतिनिधियों के बीच बैठक। फिलहाल सीजफायर पर दोनों देश किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। यूक्रेन ने रूस के सामने दो बड़े बेस क्रिमिया और डोनबास से सेनाएं लौटाने की शर्त रखी है।
- अमेरिका सहित यूरोप के अलग अलग देशों का प्रतिबंध झेल रहे रूस ने किया बड़ा ऐलान। यूरोपियन यूनियन में शामिल सभी 27 देशों के लिए प्रतिबंधित किया हवाई मार्ग।
- यूक्रेन और रूस के जनप्रतिनिधियों से जुड़ी बड़ी खबर। यूक्रेन ने रूस के सामने रखी है बड़ी शर्त। यूक्रेन ने क्रिमिया और डोनबास बेस से सेना पीछे हटाने की रखी शर्त।
- बेलारूस में यूक्रेन और रूस के जनप्रतिनिधियों के बीच बातचीत शुरू। इस बैठक में यूक्रेन ने युद्ध के दौरान बंदी बनाए गए रूसी सैनिकों को छोड़ने की भी बात कही है।
Ukraine will release prison inmates with combat experience to help fight Russia, Zelenskiy says
— BNO News (@BNONews) February 28, 2022Russia-Ukraine peace talks have begun on the Belarusian border - @thebell_io
— Alec Luhn (@ASLuhn) February 28, 2022
- बैठक से पहले दोनों देशों के बीच बढ़ी तनातनी। यूक्रेन की सीजफायर की शर्त के बाद रूस ने जारी किया बड़ा फरमान, कहा यूक्रेन की राजधानी कीव को खाली कर दें लोग। रूस की इस चेतावनी के बाद यूक्रेन ने जताई चिंता।
- बेलारूस में रूस और यूक्रेन के बीच होने वाली बातचीत से पहले यूक्रेन ने नया पेंच फंसा दिया है। यूक्रेन की मीडिया के हवाले से खबर है कि यूक्रेन ने रूस के सामने कुछ शर्त रखी हैं। इन शर्तों में बैठक से पहले सीजफायर की शर्त पर बैठक की बात कही गई है। यानि, बेलारूस में होने वाली बैठक से पहले यूक्रेन ने रूस के सामने युद्ध रोकने की शर्त रखी है।
Ukraine's President Volodymyr Zelensky appeals to Russian soldiers in speech - "Save your lives and leave": Reuters #RussiaUkraineConflict pic.twitter.com/EYswZ2Mq6f
— ANI (@ANI) February 28, 2022
Ukraine’s Foreign Minister Dmytro Kuleba released a video message to Russians saying they need to demand that President Vladimir Putin stop the war with Ukraine pic.twitter.com/OCOy5f12jq
— Reuters (@Reuters) February 28, 2022
- युद्ध के बीच यूक्रेन और रूस में पहले दौर की बातचीत बस कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। दोनों देशों का प्रतिनिधि मंडल बेलारुस पहुंच चुका है। यहां भारतीय समय के अनुसार तकरीबन साढ़े तीन बजे दोनों देशों के प्रतिनिधि तनाव का हल ढूंढने की कोशिश और एक नतीजे पर पहुंचने की कोशिश करेंगे।
- यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने के लिए चार मंत्रियों में हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल वीके सिंह शामिल है। यूक्रेन की राजधानी कीव रेड अलर्ट पर है। जंग के बीच कनाडा ने रूस पर एयरस्पेस नियमों को तोड़ने का आरोप लगाया है। यूक्रेन के पास दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो विमान एन-225 उसे हमले से नष्ट कर दिया है।
- बेलारूस ने संवैधानिक जनमत संग्रह पास किया जिससे रूसी न्यूक्लियर हथियारों का वहां तैनाती करने का रास्ता साफ कर दिया है। जंग का पांचवां दिन, यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे भारत सरकार के चार मंत्री
- रूस यूक्रेन के बीच जारी वार का आज पांचवां दिन है। यूक्रेन के लिए आज का दिन बड़ी मुश्किल भरा है। अब तक के जारी इस संघर्ष में दोनों देशों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। रूस ने वेस्टर्न देशों पर शत्रुतापूर्ण व्यवहार करने का आरोप भी लगाया। नाटो और यूरोपीय संघ ने घोषणा कि वह रूसी विमानों को अपने एयर जोन से नहीं उड़ने देगा और यूक्रेन को हथियार और फंड देगा। संघर्ष के लिए हथियार हाथ में लिए यूक्रेन के लोगों ने रूस की सेना का राजधानी कीव में डटकर सामने किया और उन्होंने एक तरह से राजधानी कीव में सेना को नहीं घुसने दिया।
- पश्चिम देशों के साथ यूरोपीय संघ के द्वारा बने दबाव के कारण रूसी राष्ट्रपति ने न्यूक्लियर एटम को अलर्ट रहने के आदेश दे दिए है, जिस पर अमेरिका और नाटो ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। यूक्रेन के कई शहरों में रूस के हमलों से यूक्रेन घबराया डरा और सहमा हुआ है। धमाकों से थर्राया हुआ यूक्रेन अब रूस के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हुआ है। खबरों के मुताबिक दोनों देशों के बीच चर्चा बेलारूस सीमा पर होगी। रविवार को इस बातचीत के लिए सहमति हई । इससे पूर्व बेलारूस के नेता अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर चर्चा की।
- हालांकि इससे पहले यूक्रेन बेलारूस में बात न करने की बजाय वारसा, बुडापेस्ट, इस्तांबुल या बाकू में बातचीत करने की बात कह चुका था। लेकिन पुतिन की परमाणु धमकी के बाद यूक्रेन में बेलारूस में बात करने के लिए राजी हो गया। यूक्रेन का दावा है कि रूस की सेना बेलारूस के रास्ते ही यूक्रेन में घुसी थी।
क्लोजिंग बेल: गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार,सेंसेक्स-निफ्टी मामूली फिसले
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (23 मई 2022, सोमवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 37.78 अंक यानी कि 0.07% टूटकर 54,288.61 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 51.50 अंक यानी कि 0.32% की गिरावट के साथ 16,214.70 पर बंद हुआ।
जबकि बैंक निफ्टी ने 28.80 अंक गिरकर 34247.60 पर समाप्ति दी। क्षेत्र विशेष में निफ्टी ऑटो तथा निफ्टी आईटी में क्रमशः 1.84 तथा 1 प्रतिशत की बढ़त रही। निफ्टी मेटल सर्वाधिक 8.14 प्रतिशत गिरा। निफ्टी कमोडिटी तथा निफ्टी पीएसई में क्रमशः 2 प्रतिशत की गिरावट रही। वैश्विक बाजारों में किसी प्रकार का कोई साफ रुख नहीं दिखा एवं सपाट ही ट्रेड करने की प्रवृति दिखी। निफ्टी के शेयरों में एमएंडएम, मारुति, हिन्द लिवर में सर्वाधिक तेजी रही। जेएसडब्लू स्टील,टाटा स्टील,देवीज लैब में सबसे अधिक गिरावट रही। इंडिया विक्स 23.40 पर बंद हुआ जो मई महीने के कटान के दिन तक तेजी मंदी दोनो दिशा में उतार चढ़ाव का संकेत देता है।
तेजी मंदी के किसी साफ रुख के लिए निवेशक कंपनियों के अंतिम चरण के वित्तीय परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। तकनीकी रूप से निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर बियरिश कैंडलस्टिक बनाया है। बुल अभी भी फंसे हुए हैं क्योंकि पिछले सप्ताह से किसी भी लगातार दिन सूचकांक हरा बंद नहीं हुआ है। ऑवरली चार्ट पर निफ्टी ने ट्रिपल टॉप बनाया है जो आनेवाले दिनों में कमजोरी का संकेत दे रहा है। यदि निफ्टी 16400 के ऊपर बंद होता है तब मंदी की धारणा बदल सकती है।
आरएसआई जैसे संकेतक अभी भी ओवेरसोल्ड क्षेत्र में हैं एवं एमएसीडी भी कमजोरी का संकेत दे रहे हैं। मई माह में एफआईआई लगभग 44102 करोड़ रुपये की बिकवाली कर चुके हैं जबकि डीआईआई ने 36208 करोड़ रुपये की खरीदारी की है।निफ्टी का सपोर्ट 16000 तथा फिर 15850 पर है।निकट अवधि में 16500 तात्कालिक अवरोध हो सकता है। बैंक निफ्टी का सपोर्ट 33500 तथा अवरोध 35200 है।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 289 अंक की बढ़त के साथ 54,615 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 78 अंक की तेजी के साथ 16,344 के स्तर पर खुला था।
ओम मेहरा
रिसर्च एसोसिएट
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)
Source: Choice India
Resumod: आपका निजीकृत मुफ्त ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक मुफ्त रिज्यूम-बिल्डिंग टूल, जो कि हर उम्मीदवार की जरूरत है, अब Resumod.co पर उपलब्ध है। Resumod एक फ्री ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर प्रदान करता है जो लगातार नौकरी खोजने वालों के लिए रिज्यूमे बनाने के तरीके को बेहतर बनाता है। हमने हाल ही में अपनी वेबसाइट पर निःशुल्क टूल लॉन्च किया है। नीचे विवरण है|
प्रमाणित रिज्यूम बिल्डर - अपॉइंटमेंट सुरक्षित करने की अधिक संभावना के लिए
आप आसान फ़ॉर्मेटिंग और वर्तनी-जांच जैसी उन्नत सुविधाओं से बायोडेटा बना सकते हैं। इस अनुकूलित ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर का उपयोग करें जो एक अच्छा पहला प्रभाव बनाने पर केंद्रित है। हमारे टूल ने किसी को भी नौकरी-योग्य रिज्यूमे बनाने में मदद करने की क्षमता के लिए बहुत प्रशंसा हासिल की है जो आपको रोजगार दिलाएगा।
अब, आप बिना किसी अतिरिक्त सिरदर्द के उच्च गुणवत्ता वाला रिज्यूमे बना सकते हैं| हमारा ऑनलाइन बिल्डर आपको फ़ॉर्मेटिंग की परवाह किए बिना सर्वश्रेष्ठ रिज्यूमे बनाने की अनुमति देता है। अभी, प्रभावी कवर लेटर तक पहुंच प्राप्त करें और एक नए रेज़्यूमे के पूरक के लिए उनका उपयोग करें।हमारे फ्री रेज़्यूमे बिल्डर के साथ, आप सभी सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। देश भर के नौकरी चाहने वालों ने कहा है कि फ्री रेज़्यूमे बिल्डर विभिन्न पदों के लिए रेज़्यूमे और कवर लेटर बनाना आसान बनाता है।
आपके पास एक लिंक्डइन प्रोफ़ाइल उपलब्ध हो सकती है, लेकिन आपके CV में सभी विवरणों का उल्लेख होना चाहिए| यह टूल आपको अपने लिंक्डइन प्रोफाइल से अपनी सारी जानकारी को तुरंत निकालने की अनुमति देता है, जिससे आपको इसे फिर से टाइप करने से बचाया जा सकता है। हमारे टूल से रिज्यूमे में कुछ परिवर्तन करें, और आपका रेज़्यूमे मिनटों में तैयार हो जाएगा!
हमारा रिज्यूम बिल्डर दूसरों से बेहतर कैसे है?
Resumod आपको ऐसे टूल देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है जो आपकी नौकरी की खोज को वास्तव में प्रतिस्पर्धी बना देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि हायरिंग प्रक्रिया के दौरान आपका CV चमकता रहे।
1. पेशेवर CV टेम्पलेट उपलब्ध हैं
Resumod आपको interview कॉल प्राप्त करने में आपकी सहायता के लिए रेज़्यूमॉड आपको कई रंग संयोजनों में दस सर्वश्रेष्ठ टेम्पलेट प्रदान करता है। बस अपनी जानकारी भरें और जादू होने की प्रतीक्षा करें!
2. विशेषज्ञों से सुझाव उपलब्ध है|
अपने रिज्यूमे को बेहतर बनाने के लिए, हमने 150,000 से अधिक बुलेट पॉइंट और 5000 से अधिक कौशल सुझाव प्रदान किए हैं।
3. लिंक्डइन प्रोफाइल को रिज्यूमे में बदलना
क्या होगा यदि आपके पास बायोडाटा नहीं है? चिंता मत करो। बस अपना लिंक्डइन डाउनलोड करें, पीडीएफ बनाएं और एक नया रिज्यूमे बनाने के लिए इसे हमारे बिल्डर को सबमिट करें। कुछ ही मिनटों में, आप हमारे ऑनलाइन रेज़्यूमे बिल्डर का उपयोग करके एक शानदार, आधुनिक CV बना सकते हैं।
4. टेम्प्लेट जिन्हें एचआर द्वारा अनुमोदित किया गया है
टेम्प्लेट दिखने में आकर्षक हैं और नए जमाने के मानव संसाधन पेशेवरों द्वारा अनुमोदित किए गए हैं। बस पीडीएफ को संपादित करें और इसे सेव करें।
5. बहु-प्रारूप डाउनलोड और वितरित करें
अपना रिज्यूमे पीडीएफ या एमएस वर्ड फॉर्मेट में डाउनलोड करें, या अपने रिज्यूमे का एक स्थायी लिंक प्राप्त करें जिसे आप साझा कर सकते हैं।
Resumod के विषय में
"Resumod" वेबसाइट पर 55,000 उपयोगकर्ता हैं।अब हमारे पास दस से अधिक आकर्षक शैलियाँ हैं, जो उपभोक्ताओं को नौकरी के बाजार में बढ़त देने के साथ-साथ उनके रिज्यूमे का निर्माण करने का एक नया दृष्टिकोण प्रदान करती हैं।
हम 2022 तक प्रति दिन लगभग 100 पंजीकरण और प्रति दिन 300 से अधिक डाउनलोड तक पहुंच रहे हैं। जैसे-जैसे समय बीतता है, हम नौकरी चाहने वालों को सर्वश्रेष्ठ करियर बनाने में सहायता करने के लिए अतिरिक्त टूल प्रदान करने के लिए रिज्यूम के प्लेटफॉर्म में स्मार्ट सुविधाओं और प्रगति को भी शामिल कर रहे हैं।
Resumod न केवल नौकरी चाहने वालों को उनके रेज़्यूमे के साथ सहायता करता है बल्कि उन्हें अपने करियर के अगले स्तर पर भी ले जाता है। इसका उद्देश्य नौकरी चाहने वालों को उपयुक्त नौकरी खोजने में सहायता करना है।
Resumod रिज्यूमे मेकर का उपयोग करने के बारे में सबसे बड़ी बात यह है कि नौकरियों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए टेम्पलेट हैं। आपके पास विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक रेज़्यूमे टेम्प्लेट तक पहुंच होगी। आधुनिक और पेशेवर टेम्पलेट आपकी प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाए जा सकते हैं।
###
हमारा सर्वश्रेष्ठ नि:शुल्क ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर विभिन्न प्रकार के टेम्प्लेट प्रदान करता है जिन्हें आपकी प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाया जा सकता है।
खबरें और भी हैं...
यूक्रेन-रूस संकट: ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे 15000 भारतीयों को सुरक्षित निकालेगी भारत सरकार, पूरा खर्च भी करेगी वहन
रूस-यूक्रेन युद्ध: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच पुतिन ने किया परमाणु न्यूक्लियर फोर्स को अलर्ट, जेलेंस्की बातचीत के लिए पुतिन से तैयार!
यूक्रेन-रूस संकट: यूक्रेन से सकुशल लौटे छात्रों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की मुलाकात
यूक्रेन-रूस संकट: ब्रिटेन के विदेश सचिव बोले, यूक्रेन संघर्ष वर्षो तक चल सकता है
कर्नाटक सीएम : यूक्रेन से छात्रों को वापस लाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं