PAK हुआ दो फाड़ !: बलूच नेता का बड़ा दावा - 'बलूचिस्तान अब PAK का हिस्सा नहीं', भारत समेत अन्य देशों से मांगा समर्थन

बलूच नेता का बड़ा दावा - बलूचिस्तान अब PAK का हिस्सा नहीं, भारत समेत अन्य देशों से मांगा समर्थन
  • पीओके पर दावा करने वाला पाकिस्तान अपना देश संभाल नहीं पा रहा
  • बलूचिस्तान की जनता ने किया आजादी का ऐलान
  • पीओके पर भारत के रुख का किया समर्थन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के कश्मीर को हासिल को हासिल करने का नापाक सपना देख रहे पाकिस्तान से अपना देश ही नहीं संभाल पा रहा है। दरअसल, बुधवार को बलूच नेता मीर यार बलोच ने बलूचिस्तान की आजादी का औपचारिक ऐलान कर दिया है। उन्होंने देश में सालों से चली आ रही हिंसा, जबरन गायब किए जाने और मानवाधिकार उल्लंघनों को इसकी वजह बताया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मीर यार ने कहा कि बलूचिस्तान की जनता ने अपना राष्ट्रीय फैसला ले लिया है और दुनिया को इस पर चुप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने भारत समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन की अपील की है। उन्होंने भारतीय मीडिया, यूट्यूबर्स और बुद्धिजीवियों से आग्रह किया कि वे बलूचों को पाकिस्तान के अपने लोग कहना बंद करें। हम अपनी नस्ल बचाने के लिए निकले हैं, आओ हमारा साथ दो।

पाकिस्तान ने कर्ज लेकर आतंकियों का सपोर्ट किया

मीर यार बलोच ने कहा, "पाकिस्तान को दी जाने वाली अंतरराष्ट्रीय सहायता और कर्ज पैसे की बर्बादी थी। 1947 से 2025 तक पाकिस्तान ने पश्चिम, आईएमएफ, विश्व बैंक से अरबों डॉलर प्राप्त किए और हजारों जिहादी समूहों का समर्थन किया। पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के नाम पर अमेरिका से फंड लिया, लेकिन इन पैसों का इस्तेमाल 9/11 हमले के बाद अफगानिस्तान में 5000 से अधिक अमेरिकी सैनिकों, नाटो सैन्य बलों और नागरिकों को मारने के लिए आतंकियों पर खर्च किए।"

उन्होंने कहा कि ये बलूच लोगों का फैसला है कि बलूचिस्तान अब पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि दुनिया इस मामले में अब मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकती है। उन्होंने कहा, "दुनिया को इस सच्चाई को एहसास होना चाहिए कि पाकिस्तान को अपने आतंकवादी व्यवहार के कारण बलूचिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र महासभा की आपातकालीन बैठक बुलानी चाहिए।"

पीओके पर भारत किया समर्थन

बलूच लीडर ने पाक अधिकृत कश्मीर पर भारत के रुख का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पीओके को खाली कर देना चाहिए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान पर इस इलाको को खाली करने के लिए दबाव डालने की अपील की। मीर यार ने कहा कि 14 मई 2025 को बलूचिस्तान पाकिस्तान से पीओके खाली करने के लिए कहने के भारत के फैसले का पूरा समर्थन करता है। मार यार बलूच ने इसके साथ ही पाकिस्तान को चेतावनी भी दी कि यदि पाकिस्तान इससे इनकार करता है तो 1971 की ढाका जैसी शर्मनाक हार झेलने के लिए तैयार रहे।

Created On :   15 May 2025 1:40 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story