PM Modi 5 Nation Visit 2025: त्रिनिदाद एंड टोबैगो के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, यह अवॉर्ड पाने वाले पहले विदेशी नेता बने

त्रिनिदाद एंड टोबैगो के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, यह अवॉर्ड पाने वाले पहले विदेशी नेता बने
  • 5 देशों की यात्रा पर हैं प्रधानमंत्री मोदी
  • घाना के बाद कैरेबियाई देश त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे
  • ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद और टोबैगो’ से हुए सम्मानित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अपनी 5 देशों की 8 दिवसीय विदेश यात्रा के दूसरे पड़ाव में पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैरेबियन देश त्रिनिदाद-टोबैगो पहुंचे। इस दौरान उन्हें त्रिनिदाद और टोबैगो के सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद और टोबैगो’ से नवाजा गया। कैरेबियाई देश की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू ने उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया।

इसी के साथ पीएम मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने वाले पहले विदेशी नेता भी बन गए हैं। यह किसी देश की ओर से उन्हें दिया जाने वाला 25वां सम्मान है। इस सम्मान के लिए पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को शुक्रिया कहा।

अवॉर्ड पाने के बाद क्या बोले पीएम मोदी?

अवॉर्ड से नवाजे जाने के बाद पीएम मोदी ने कहा, "सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान "द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो" से सम्मानित किए जाने पर मैं आपका आपकी सरकार और आपके लोगों का हृदय से बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान हमारे दोनों देशों की साश्वत और गहन मित्रता का प्रतीक है। मैं इस सम्मान को 140 करोड़ भारतवासियों की ओर से एक साझागौरव के रूप में स्वीकार करता हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "इस सम्मान का पहली बार किसी विदेशी नेता को दिया जाना हमारे विशेष संबंधों की गहराई को दर्शाता है। यह संबंध हमारे साझा इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित है। 180 साल पहले भारत से जो लोग यहां आए थे उन्होंने हमारी मित्रता की नींव रखी थी, भले ही उनके हाथ खाली थे लेकिन उनके मन भारतीय सभ्यता संस्कृति और विविधता से समृद्ध थे, उन्होंने आपसी सौहार्द्र और सद्भाव के जो बीज बोए थे वह आज त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रति साकार हो रहे हैं।"

घाना के सर्वोच्च सम्मान से भी हुए थे सम्मानित

इससे पहले उन्हें घाना के सर्वोच्च सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' दिया गया था। इसके बाद अपनी धन्यवाद स्पीच में पीएम मोदी ने कहा, 'घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा से कल नेशनल अवॉर्ड मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। भारत के 140 करोड़ लोगों की ओर से, मैं इस सम्मान के लिए घाना के लोगों को धन्यवाद देता हूं। हमारी दोस्ती आपके मशहूर अनानास से भी मीठी है।'

Created On :   4 July 2025 10:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story