रूस-यूक्रेन युद्ध: यूक्रेन में तेजी से घायल हो रहे हैं आम नागरिक, रूसी सेना शहरी और औधोगिक इलाके को बना रही टारगेट

यूक्रेन में तेजी से घायल हो रहे हैं आम नागरिक, रूसी सेना शहरी और औधोगिक इलाके को बना रही टारगेट
  • तेजी से घायल जा रहे हैं यूक्रेनी नागरिक
  • रिहायशी इलाकों को रूस कर रहा है टारगेट
  • इजराइल की राह पर रूस!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूसी सेना की ओर से यूक्रेन पर एक बार फिर से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। करीब दो साल बाद रूस एक बार फिर यूक्रेन पर शुरुआती युद्ध जैसे हमले कर रहा है। इस बात की जानकारी यूक्रेनी अधिकारियों ने दी है। रूस इस बार यूक्रेन के शहरी और औधोगिक इलाकों पर भी मिसाइलें गिरा रहा है। जिसके चलते आम लोग भी घायल हो रहे हैं। यूक्रेन इस बार रूसी हमले से पूरी तरह से घबराया हुआ है। यूक्रेन का मानना है कि रूस उन पर क्रूज मिसाइल भी दागने की प्लानिंग कर रहा है। यूक्रेन को यह भी डर है कि रूस उन पर बलिस्टिक मिसाइलों से भी अटैक कर सकता है।

रूस की ओर से बढ़ते हमले को देखते हुए यूक्रेन ने पूरे देश में एयर रेड अलर्ट जारी किया है। यूक्रेनी शहर रिव्यी रिह के ओलेक्सांद्र विलकुल ने बताया कि यूक्रेन के शहरों पर हमले हो रहे हैं। जापोरिझ्जिया शहर के काउंसिल अनाटोली कुर्तिएव ने बताया कि शहर में मिसाइल अटैक हुए हैं। जिसे लोग भी बुरी तरह से घायल हुए हैं। खारकीव में भी एक महिला घायल हुई है। शबर के मेयर इहोर तेरेखोव ने जानकारी दी है कि कई औधोगिक प्रतिष्ठानों पर हमले हुए हैं। जिसके चलते आग भी लग गई। जापोरिझ्जिया शहर में पांच धमाके हुए हैं।

इजराइल की राह पर यूक्रेन

बता दें कि, यूक्रेन में रूस के इस हमले को इजराइल की ओर से गाजा पट्टी पर किए जा रहे हमले से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। क्योंकि, इजराइल के हमले से गाजा पट्टी में भी बड़ी तदाद में आम नागरिक मारे जा रहे हैं।

यूक्रेन का कहना है कि रूस अब उनके रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। जिसके चलते बड़ी संख्या में आम नागरिक मारे जा रहे हैं। यूक्रेन के आधिकारियों का कहना है कि निप्रो जैसे कुछ और शहरों में मिसाइल अटैक हुए हैं। यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि जंग के करीब दो साल बाद रूस ऐसे हमले को अंजाम दे रहा है। बता दें कि , दोनों देशों के बीच फरवरी 2022 में जंग शुरू हुई थी। जो अभी तक जारी है।

Created On :   8 Jan 2024 12:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story