All Party Delegation: कांग्रेस नेताओं की आलोचना पर शशि थरूर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'अभी मैं अपने मिशन पर फोकस कर रहा हूं'

कांग्रेस नेताओं की आलोचना पर शशि थरूर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- अभी मैं अपने मिशन पर फोकस कर रहा हूं
  • शशि थरूर कोलंबिया से पहुंच गए ब्राजील
  • देश के सामने भारत का रख रहे हैं पक्ष
  • कांग्रेस के नेता कर रहे हैं शशि थरूर की आलोचना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल कोलंबिया से ब्राजील आ गया है। ये प्रतिनिधिमंडल देश भर में जाकर आतंकवाद के खिलाफ भारत का पक्ष रख रहा है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चित कांग्रेस नेता शशि थरूर हैं। इनको लेकर कांग्रेस नेता लगातार आलोचनात्मक टिप्पणियां दे रहे हैं। इस पर ही शशि थरूर ने कहा है कि, अभी ये समय इन बातों का नहीं है, अभी मैं सिर्फ अपने मिशन पर फोकस करना चाहता हूं।

आलोचनाओं पर शशि थरूर का क्या है कहना?

शशि थरूर से सवाल किया गया कि कांग्रेस नेताओं की तरफ से की गई आलोचनाओं पर आप क्या कहेंगे? इसका जवाब देते हुए ही शशि थरूर ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि ये समय है कि हम अपने मिशन को गंभीरता से देखें। एक संपन्न लोकतंत्र में टिप्पणियां और आलोचनाएं होना तो ऑब्वियस है लेकिन मुझे लगता है कि इस समय हमें उन पर ध्यान नहीं देना चाहिए। जब हम भारत आएंगे तब हम सभी मीडिया, सहयोगी और आलोचकों से मिल पाएंगे। अभी हम उन देशों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जहां हम जा रहे हैं और यहां के लोगों तक अपना संदेश पहुंचा रहे हैं।'

कांग्रेस नेता कर रहे हैं आलोचनाएं

कांग्रेस नेता उदित राज ने शशि थरूर को घेरते हुए कहा था कि, कांग्रेस ने उनको सब कुछ दिया है। उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ ही बयान देकर ये स्पष्ट कर दिया है कि वे कांग्रेस का हित नहीं चाहते हैं। वहीं, पवन खेड़ा भी थरूर पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने कहा है कि, शशि थरूर ने अपनी किताब में सर्जिकल स्ट्राइक की आलोचना की थी और अब देशभर में उसकी ही तारीफ कर रहे हैं।

बीजेपी ने की तारीफ

बीजेपी ने शशि थरूर की तारीफ करते हुए कहा है कि वो अपनी जिम्मेदारी अच्छे से संभाल रहे हैं। बीजेपी ने कहा कि, विरोधी पार्टी होने बावजूद भी वो इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Created On :   1 Jun 2025 5:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story