बांग्लादेश क्राइसिस: भारत पहुंची पूर्व PM शेख हसीना, लंदन हो सकती हैं रवाना! बांग्लादेश के हालातों पर भारत में भी चर्चा जारी

भारत पहुंची पूर्व PM शेख हसीना, लंदन हो सकती हैं रवाना! बांग्लादेश के हालातों पर भारत में भी चर्चा जारी
  • शेख हसीना ने पीएम पद से दिया इस्तीफा
  • बांग्लादेश में चलेगी अंतरिम सरकार
  • शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही, शेख हसीना ने राजधानी ढाका और अपने देश को छोड़ दिया है। बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ छात्रों का गुस्सा भड़क रहा है। सड़कों पर खूब बवाल मचा रहा है। पीएम के इस्तीफे के बाद अब सेना के हाथ में रहेगी देश की कमान।

Live Updates

  • 5 Aug 2024 1:46 PM

    शेख हसीना से मिले अजीत डोभाल

    बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना से NSA प्रमुख अजित डोभाल ने मुलाकात की है। चर्चा के दौरान डोभाल ने बांग्लादेश के हालातों पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात हिंडन एयरबेस पर हुई है। 

    राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल हिंडन एयर बेस पहुंचे। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सी-130 ट्रांसपोर्ट विमान से गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस पर उतरीं। बांग्लादेश के सेना प्रमुख के अनुसार, उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और अंतरिम सरकार देश को चलाएगी।

  • 5 Aug 2024 12:58 PM

    एस जयशंकर ने पीएम मोदी से की मुलाकात

    बांग्लादेश के हालातों पर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पीएम मोदी से संसद भवन में मुलाकात की है। बता दें कि, बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना भी भारत पहुंच चुकी हैं। उन्हें गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से वायुसेना के आधिकारियों ने रिसीव किया है। 

  • 5 Aug 2024 12:32 PM

    भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थिति सामान्य- BSF वरिष्ठ अधिकारी

    BSF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "मौजूदा स्थिति को लेकर BSF लगातार बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के संपर्क में है। फिलहाल, सीमा पर स्थिति सामान्य है। बांग्लादेश में कर्फ्यू के कारण बांग्लादेश सीमा पर भारत के साथ एकीकृत चेक पोस्ट (ICPs) पर यातायात की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है।''

  • 5 Aug 2024 12:15 PM

    हिंडन एयरबेस पहुंची पूर्व पीएम शेख हसीना

    बांग्लादेश की राजधानी ढाका से रवाना हुई पूर्व पीएम शेख हसीना अब गाजियाबाद के हिंडन एयरबेसपर पहुंच चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह यहां से सीधे दिल्ली रवाना हो सकती हैं। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने उन्हें रिसीव किया है। 

  • 5 Aug 2024 11:44 AM

    शाम छह बजे दिल्ली पहुंचेंगी शेख हसीना

    बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना शाम छह बजे दिल्ली पहुंचेंगी। इसके बाद वह दिल्ली से सीधे लंदन के लिए रवाना होगी। 

  • 5 Aug 2024 11:33 AM

    बंगाल के लोगों से शांति बनाए रखें- ममता बनर्जी

    बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने और वहां अंतरिम सरकार बनाने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "मैं बंगाल के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करती हूं। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। यह दो देशों के बीच का मामला है, केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगी, हम उसका समर्थन करेंगे।"

  • 5 Aug 2024 11:08 AM

    लंदन जाएंगी शेख हसीना!

    सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का विमान सीधे दिल्ली में रुकने वाला है। इसके बाद वह लंदन चली जाएंगी। करीब 3 बजे शेख हसीना सेना के एक AJAX1431 विमान से बांग्लादेश से भारत के लिए रवाना हुई हैं।

  • 5 Aug 2024 11:02 AM

    शेख मुजीबुर्रहमान की मूर्ति तोड़ी

    प्रदर्शन की कई तस्वीरे सामने आ रही हैं। इस बीच हिंसक प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान की मूर्ति को हथौड़े से तोड़ दी है। 

     

  • 5 Aug 2024 10:53 AM

    शेख हसीना के घर में प्रदर्शनकारी छात्र

    बांग्लादेश के प्रधानमंत्री शेख हसीना के घर में प्रदर्शनकारी छात्र घुस गए हैं। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

  • 5 Aug 2024 10:50 AM

    प्रधानमंत्री आवास में घुसे प्रदर्शनकारी

    ढाका में प्रधानमंत्री आवास में प्रदर्शनकारी घुस गए हैं। 

Created On :   5 Aug 2024 9:29 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story