South Korea Landslide: साउथ कोरिया में कुदरत का कहर, लगातार हो रही भीषण बारिश से लैंडस्लाइड, 9 लोगों ने गंवाई जान, कई लापता

साउथ कोरिया में कुदरत का कहर, लगातार हो रही भीषण बारिश से लैंडस्लाइड, 9 लोगों ने गंवाई जान, कई लापता
  • दक्षिण कोरिया में भूस्खलन
  • चार दिनों से भारी बारिश जारी
  • 9 की मौत, कई घायल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल कई देशों में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। अब साउथ कोरिया में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा कर रख दी है। बीते चार दिनों से लगातार हो रही भीषण बारिश के चलते दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत के सांचियोंग काउंटी में लैंडस्लाइड हो गया। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई घायल और कई लापता बताए जा रहे हैं। भूस्खलन के चलते एक गांव के कई घर पूरी तरह से तबाह हो गए।

सरकान ने की पुष्टि

सरकार ने आधिकारिक तौर पर सिर्फ 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। शनिवार को हुए भूस्खलन में अन्य 4 लोगों की मौत को लेकर किसी भी तरह का बयान सामने नहीं आया है।

सबसे ज्यादा बारिश कहां?

आपको बता दें कि, बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत हुआ है। यहां बुधवार से शनिवार के बीच कुछ स्थानों पर सात सौ मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। हालात को देखते हुए राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने देशव्यापी आपातकालीन फायरफाइटिंग आदेश जारी किया है।

टेक्सास में तबाही

अमेरिका के टेक्सास में भी कुदरत का कहर देखने को मिला। हाल ही में आई बाढ़ ने काफी तबाही मचाई। बताया जा रहा है कि, अब तक 120 लोगों ने अपनी जान गंवाई दी। 150 से भी अधिक लोग घायल हुए। वहीं, 170 से भी ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे थे। लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रहा ताकि लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया जा सके। आपको बता दें कि, बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित काउंटियों हुआ। यहां अकेले 100 लोगों की मौत हुई है। बीते दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवार के प्रति शोक जाहिर किया था। उन्होंने कहा था कि टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में लोगों, खासकर बच्चों की जान जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। अमेरिकी सरकार और शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदना।

Created On :   20 July 2025 9:44 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story