Vietnam Boat Capcize Incident: वियतनाम नाव हादसे में जान गंवाने वाले 15 लोग किस राज्य के हैं? भारतीय दूतावास ने जारी की लिस्ट

वियतनाम नाव हादसे में जान गंवाने वाले 15 लोग किस राज्य के हैं? भारतीय दूतावास ने जारी की लिस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार (11 जुलाई) को बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों की भारतीय दूतावास ने (15 आत्रियों की) सूची जारी की है। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में 13 पुरुष और 2 महिलाएं हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय दूतावास ने एक पोस्ट साझा किया है जिसमें मरने वालों के नाम हैं। सूची में तमिलनाडु के 10, आंध्र प्रदेश के 3 और केरल के 2 लोगों की मौत हुई है।

भारतीय दूतावास ने नाव पलटने की वजह से मरने वाले भारतीय नागरिकों के प्रति संवेदना प्रकट की है। राजनायिक ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘फू क्वोक के नजदीक हुए दुखद नाव हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीयों की सूची शेयर करते हुए हमें बहुत दुख हो रहा है। यह लिस्ट हमें वियतनाम के अधिकारियों से मिली है। हमारी प्रार्थनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है।’ आगे कहा हो ची मिन्ह सिटी में स्थित भारतीय दूतावास और कांसुलेट किसी भी तरह की मदद के लिए हर वक्त उपलब्ध हैं।

इकोनॉमिक जोन के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर 1 बजे के करीब हुआ था। ओशन पियर आइलैंड कंपनी की एक स्पीडबोट पर्यटकों को होन में रूट से एन एन थोई पोर्ट ले जा रही थी। यह फु क्वोक एयरपोर्ट से 25 किलोमीटर दूर है।

Created On :   11 July 2026 10:25 PM IST

Tags

Next Story