S. Janaki Demise: दिग्गज गायिका एस. जानकी का हुआ निधन, सीएम विजय हुए भावुक, कहा- भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। दिग्गज गायिका एस. जानकी का शनिवार (11 जुलाई) को निधन हो गया। उनके निधन पर तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय ने दुख जताया है। उन्होंने कहा जानकी का जाना भारतीय संगीत जगत के लिए बहुत अपूरणीय क्षति है। उन्होंने भारतीय फिल्म संगीत जगत में अपनी अनोखी आवाज से अनेकों लोगों का दिल जीता। बता दें, एस. जानकी 88 साल की थी उनको नाइटिंगल ऑफ साउथ इंडिया कहा जाता था।
तमिलनाडु सीएम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा भारतीय फिल्म संगीत जगत में अपनी अनोखी आवाज से अनेक पीढ़ियों का दिल जीतने वाली महान पार्श्व गायिका एस. जानकी के निधन की खबर बहुत दुखी करने वाली है।
वह हमेशा अपने प्रशंसकों के दिलों में जिंदा रहेंगी- विजय
उन्होंने कहा, ‘एस. जानकी ने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, हिंदी समेत अनेक भाषाओं में हजारों गीत गाकर भारतीय संगीत जगत पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है. अनेकों राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के साथ कई प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित एस. जानकी अपनी मधुर आवाज, गीतों से अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने की विलक्षण क्षमता और संगीत के प्रति अटूट समर्पण की वजह से हमेशा अपने प्रशंसकों के दिलों में जिंदा रहेंगी।’
उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं
मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने आगे कहा, ‘उनका निधन भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं उनके शोकाकुल परिवार, फिल्म जगत, म्यूजिक आर्टिस्ट्स और दुनियाभर में फैले उनके करोड़ों फैन्स के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मैं ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।’
Created On :   12 July 2026 12:21 AM IST












