Karnataka News: यूनिवर्सिटी ने बताया सुसाइड, थ्योरी मानने को तैयार नहीं परिवार…24 साल की छात्रा की मौत ने खड़े किए सवाल

यूनिवर्सिटी ने बताया सुसाइड, थ्योरी मानने को तैयार नहीं परिवार…24 साल की छात्रा की मौत ने खड़े किए सवाल
कर्नाटक के गडग में 24 वर्षीय छात्रा वीणा हनापुर की संदिग्ध हालात में मौत हुई। परिवार ने आत्महत्या की बात पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के गडग जिले में स्थित महात्मा गांधी ग्रामीण विकास विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में 24 साल की छात्रा वीणा हनापुर की मौत हो गई। वह मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ (MPH) की पढ़ाई कर रही थीं। उनका शव हॉस्टल के कमरे में मिला। कॉलेज का कहना है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है लेकिन परिवार इस बात से सहमत नहीं है। उनका कहना है कि वीणा के शरीर पर चोट के निशान थे और मामले की सही जांच होनी चाहिए। इस घटना के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिवार सच सामने आने की मांग कर रहा है।

वीणा की मौत के बाद उठे कई सवाल

वीणा हनापुर पढ़ाई में अच्छी थीं और उनका पढ़ाई का रिकॉर्ड भी मजबूत बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनका शव हॉस्टल के कमरे में बेड के पास लटका मिला। कॉलेज प्रशासन इसे आत्महत्या मान रहा है लेकिन अभी जांच जारी है।

परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की

वीणा के परिवार का कहना है कि उनकी बेटी के चेहरे पर चोट के निशान थे और नाक के पास खून भी दिखा। परिवार का दावा है कि यह मामला सिर्फ आत्महत्या का नहीं लग रहा। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Created On :   25 July 2026 1:34 PM IST

Tags

Next Story