Lip Care: बेजान लिप्स से मिलेगा छुटकारा, होंठ हो जाएंगे पिंक-पिंक, घर पर नेचुरल चीजों के इस्तेमाल से बनाएं कारगर स्क्रब

- गर्मियों में रखें होंठों का ध्यान
- कई लोग होते हैं बेजान लिप्स से परेशान
- घर पर बनाएं कमाल के स्क्रब
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। खूबसूरत मुस्कुराहट आपकी सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ा देती है। फिर चमकते हुए मुलायम और पिंक होंठ किसे नहीं पसंद? होठ की खूबसूरती और सॉफ्टनेस बनाए रखने के लिए लोग कई प्रकार के लिप स्क्रब यूज करते हैं। लिप स्क्रब में दो चीजें होती हैं। पहली एक्सफोलिएंट और दूसरी षौष्टिक एजेंट। इमोलिएंट या षौष्टिक एजेंट आपके एक्सफोलीएटर को हाइड्रेटिंग बेस देते हैं। ये दोनों आपके लिप्स को मॉइस्चराइज करने में कारगर साबित होते हैं। अगर आप भी सॉफ्ट और गुलाबी होंठ चाहते हैं तो, हम आपके लिए 2 कमाल के नेचुरल लिप स्क्रब लेकर आए हैं। इससे आपके होंठ सॉफ्ट होने के साथ-साथ गुलाबी भी होंगे।
नारियल-ब्राउन शुगर
नारियल का तेल एंटीऑक्सिडेट और फैटी एसिड से भरपूर होता है जो त्वचा को पोषण प्रदान करता है। ब्राउन शुगर एक नेचुरल लिप एक्सफोलिएटर के तौर पर काम करता है, जो डेड स्किन से छुटकारा पाने में कारगर साबित होता है। इसके लिए एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल, एक बड़ा चम्मच शहद, दो बड़े चम्मच ब्राउन शुगर और 1/2 चम्मच गुनगुना पानी को अच्छी तरह से मिक्स करें।
नींबू-शुगर
नींबू का रस नेचुरल एजेंट के तौर पर काम करता है। यह स्क्रब डेड स्किन को हटाने के लेए बेहद मददगार साबित होता है। इसे तैयार करने के लिए एक बड़ा चम्मच नींबू का रस और दो बड़े चम्मच शुगर साथ ही एक चम्मच पेट्रोलियम जेली को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस स्क्रब को अपने होंठों पर लगाएं और करीब 1 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। मास्क को एक मिनट तक लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। यह भी पढ़े -मानसून में उठाना है बारिश का मजा, तो भारत की इन जगहों पर जाएं घुमने, मौसम का मजा हो जाएगा दोगुना
Created On :   16 Jun 2025 6:30 PM IST