Hair Care: हेयर फॉल से परेशान? बाल दिखते हैं रूखे-सूखे? घर पर बने इस तेल से मिलेगा सब समस्याओं से छुटकारा, सिर्फ 3 चीजों की पड़ेगी जरूरत

हेयर फॉल से परेशान? बाल दिखते हैं रूखे-सूखे? घर पर बने इस तेल से मिलेगा सब समस्याओं से छुटकारा, सिर्फ 3 चीजों की पड़ेगी जरूरत
  • बालों का रखें खास ख्याल
  • कई लोग हैं हेयर फॉल से परेशान
  • खान-पान पर दें ध्यान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज कल ज्यादातर लोगों के बाल खराब खान-पान की वजह से झड़ने शुरू हो गए हैं। ज्यादा ऑयली खाने से ही नहीं बल्कि धूल मिट्टी और स्ट्रेस से भी बाल टूटने लगते हैं। लोग मजबूत और लंबे बालों के लिए तरह-तरह की रेमेडि का सहारा लेते हैं लेकिन अंत में निराशा ही मिलती है। मार्केट में मिलने वाले तेल में काफी मिलावट होती है जो कई बार हमारे लिए कारगर साबित नहीं होते। इसलिए आज हम आपके लिए एक शानदार तेल लेकर आए हैं जिससे आप घर पर बना कर अच्छे रिजल्ट पा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ और सिर्फ तीन चीजों की जरूरत पड़ेगी। ये तेल इतना अच्छा है कि आप एक से दो बार इस्तेमाल करते ही बदलाव देख पाएंगे। हेयर फॉल कम होगा और बल इतने सॉफ्ट हो जाएंगे कि हाथ भी फिसलेगा। तो चलिए जानते हैं होममेड तेल बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका।

किन चीजों की होगी जरूरत?

सरसों का तेल

प्याज

मेथी

यह भी पढ़े -अगर आपको भी पेट साफ करने में हो रही है परेशानी, तो इन हेल्दी आदतों से करें ठीक, पेट के साथ मूड भी हो जाएगा फ्रेश

कैसे बनाएं तेल?

सबसे पहले आप 4 से 5 बड़े चम्मच तेल लें। उसमें एक छोटी बारीक कटी प्याज डालें। दोनों को धोड़ी देर पकाने के बाद मेथी डा दें। इन सभी चीजों को तब तक पकाना है जब तक प्याज भूरे रंग की न हो जाए। प्याज के ब्राउन होते ही गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद अपने पूरे बाल में इसे अच्छे से लगा लें। फिर दो से तीन घंटे बाद शैंपू से बाल धो लें। आप पहली बार में ही देख पाएंगे कि बाल कम झड़े और सिल्की हो गए।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   30 May 2025 4:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story