बाहर जाते समय हमेशा रखें अपनी मेकअप किट में ये 5 चीजें

- फाउडेंशन लगाने के बाद फेस पाउडर जरुर लगाना चाहिए
- मेकअप किट में पहले नंबर पर रहना चाहिए फाउंडेशन
डिजिटल डेस्क। घर के अंदर तो सभी के पास कई सारे मेकअप प्रोड्क्स होते हैं, लेकिन जब आप बाहर जाते हैं तो सारा कुछ साथ में नहीं ले जा सकते ना। ऐसे में अगर कभी आपका मेकअप बिगड़ जाए तो ऐसे समय में क्या करेंगे आप ? जानिएं हमारे साथ यहां, आजकल सभी महिलाएं अपने बैग में कुछ ना कुछ मेकअप तो जरुर ही साथ लेकर चलती हैं। तो वो कौन से ब्युटी प्रोड्क्स हैं। जिन्हें आप अपने साथ बहार कैरी कर ल जा सकते हैं। और इतने कम मेकअप टूल्स के होते हुए भी आप एकदम पार्टी वाला लुक कैसे पा सकती हैं।
1.फाउंडेशन- सबसे पहले फाउडेंशन आता है, ये आपकी मेकअप किट में पहले नंबर पर रहना चाहिए। इसको लगाने से फेस पर एक लेयर बन जाती है। फाउंडेशन लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे दिखाई नहीं देते। इसको लगाते ही फेस ग्रलोइंग, शाइनी लगने लगता है।
2. फेस पाउडर- फाउडेंशन लगाने के बाद फेस पाउडर जरुर लगाना चाहिए। क्योंकी फाउडेंशन से फेस थोंडा स्टिकी सा लगता है। इस लिए अपने बैग में पाउडर को अपनी सुविधानुसार अवश्य रखें।
3. काजल- काजल, आई पैंसिल जरुर रखें ये आंखों को उभारने का काम करता है। आप आई पैसिंल को आई लाइनर और काजल दोनों प्रकार से उपयोग कर सकते हैं।
इसको लगाकर आप इपनी आंखों को खूबसूरत बना सकते हैं।
4. मस्कारा- मस्कारा लगाने से आपकी पलकें अच्छी और घनी दिखाई देती हैं। आंखों का एक बेहतरीन लुक बन जाता है। तो मस्कारा को भी अपनी किट में जरुर शामिल करें ।
5. लिपस्टिक- अपनी स्किन टोन के हिसाब से मेकअप किट में वॉटर प्रूफ, ग्लॅासी लिप कलर, मेट लिपस्टिक अवश्य रखें। इनमें पिंक,ब्राउन, रेड शेड जरुर होने चाहिए। लिप्सटिक
लगाने पर जो चेहरे पर ग्लो आता है, वो बस देखने लायक होता है। इन कुछ मेकअप टूल्स से ही आप बहुत ही अच्छा और एलीगेंट दिखने लगेंगी।
Created On :   28 Nov 2018 1:28 PM IST