सलाहकार के साथ फिटनेस फ्रीक हैं अशोक कुमार, इंस्टा पर ये सेलिब्रिटी करते हैं फॉलो

Ashok Kumar is fitness freak with consultant, know about them
सलाहकार के साथ फिटनेस फ्रीक हैं अशोक कुमार, इंस्टा पर ये सेलिब्रिटी करते हैं फॉलो
सलाहकार के साथ फिटनेस फ्रीक हैं अशोक कुमार, इंस्टा पर ये सेलिब्रिटी करते हैं फॉलो

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कोरोना वायरस संक्रमण के बाद हर कोई अपनी फिटनेस को लेकर सतर्क है। कुछ ऐसे फिटनेस फ्रीक कलाकार हैं जो अपने अपने घरों में रहने के बाद भी अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रख रहे हैं। वहीं कई ऐसे लोग भी हैं जो लोगों को फिटनेस के प्रति मोटीवेट करने का काम करते हैं। इन्हीं में से एक हैं फिटनेस फ्रीक अशोक कुमार। वे सिर्फ फिटनेस फ्रीक ही नहीं बल्कि लोगोंं को मोटीवेट करने के अलावा हेल्थी लिविंग और एडवाइजर की भूमिका में भी रहते हैं। 

पेशे से कंसलटेंट डिवीजन अशोक कुमार फैशन डिजाइनर तरुण तहलानी के आधिकारिक सलाहकार भी हैं। ऐसे में यदि आप किसी सिलसिले में किसी तरह की सलाह लेना चाहते हैं या फिर खुद को फिट रखना चाहते हैं तो फिटनेस फ्रीक अशोक कुमार की हेल्प ले सकते हैं। 

ब्लैकहेड्स दूर करने का आसान और घरेलू उपाय

अशोक के अनुसार उन्होंने अपना इंस्टाग्राम पर पहला ही वीडियो अपलोड किया। जिस पर बहुत जल्द 17 हजार से अधिक व्यूज मिले। इससे वे काफी खुश हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ashok Kumar (@ashokkumar_004) on

किसी भी सिलसिले का कंसलटेंट वर्क हो, प्रोफेशनली वर्क या फिर एक सलाहकार के रूप में, अशोक कुमार अपने वर्क को वखूबी करते हैं। उन्हें रनिंग के साथ कि​क बॉक्सिंग, गेमिंग और साइकिलिंग पसंद है।

अशोक कुमार के अनुसार टेलीविजन की जानी मानी सेलीब्रेटी और खतरों के खिलाड़ी 2020 की विनर रही करिश्मा तन्ना उनकी मित्र हैं और वे इन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करती हैं। 

इसके अलावा अन्य सेलीब्रेटी मनीष पॉल, करन वाही, पर्ल पुरी भी इनके दोस्त हैं और इंस्टा पर इन्हें फॉलो करते हैं। साथ ही इनके वीडियो को लाइक और कमेंट भी किया है।  
 

Created On :   17 Oct 2020 11:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story