होली के बहाने सजाएं घर, दीवारों और फर्नीचर में शामिल करें रंग

Decorate your home with Holi theme,give color full look to house
होली के बहाने सजाएं घर, दीवारों और फर्नीचर में शामिल करें रंग
होली के बहाने सजाएं घर, दीवारों और फर्नीचर में शामिल करें रंग

 

 

डिजिटल डेस्क । होली के अवसर पर मस्ती खूब होती है। इस दिन सभी रंगे होते और जब वो आपके घर आपसे मिलने और रंग लगाने आते हैं तो सबसे ज्यादा चिंता ये होती है कि कहीं रंग से आपके घर की दीवारें और फर्नीचर खराब ना हो जाए, लेकिन मेहमान भी खूब समझते ही रंग घर को खराब कर सकता है। इसलिए वो भी आपके घर का ध्यान रखते हैं और आप भी अपने मेहमानों का स्वागत मिठाईयों से करते हैं। घर को सजा कर भी रखते है। वहीं कुछ लोग घर के होली मेकओवर में काफी दिलस्पी ले रहे हैं। घरों में होने वाले इंटीरियर पर क्षेत्रीय पारंपरिक कलाओं के अलावा एक्सेसरीज का जादू देखने को मिल रहा है। लोग बाकायदा इंटीरियर डेकोरेटर्स से इस बारे में सलाह ले रहे हैं। ताकि जब उनेक घर मेहमान आए तो उन्हें होली वाली फीलिंग मिले और आप भी इस त्यौहार का आनंद ले सकें। आइए जानते हैं कि वो कौनसे टिप्स हैं।

 

 

ब्राइट कलर्स से घरों को सजाएं 

होली इंटीरियर मेकओवर के लिए रंगों को केंद्र बनाया जा रहा है। ऐसे में ब्राइट कलर्स से घरों को सजाया जा रहा है। इंटीरियर डिजाइनर गीतांजलि के मुताबिक हरा, पीला, नीला व ओरेंज कलर बेसिक रंगों की श्रेणी में आता है। इन्हीं रंगों को थीम बनाकर घरों को डेकोरेट किया जा रहा है। उनके मुताबिक घरों की दीवारों से लेकर कुशन व कारपेट तक पर इन्हीं रंगों का संयोजन बनाया जा रहा है।

 

एक्सेसरीज से सजावट

इंटीरियर डेकोरेटर तान्या के मुताबिक होली पर सजावट के लिए कुछ खास करने की जरूरत नहीं है। बस एक्सेसरीज में रंग भरने हैं। सोफा कवर, कुशन कवर, बेडशीट्स, पिलो कवर्स आदि को ब्राइट रंगों में लगाकर होली विशेष डेकोरेशन पाई जा सकती है। इसके अलावा पेंटिंग्स आदि में भी बेसिक रंगों के संयोजन को ही लगाया जा रहा है। एक्सेसरीज में लैंप, डोर विंडो पर फेंगशुई, रंगीन फ्लावरपॉट में पर्पल से लेकर ओरेंज रंगों के फूल, रंगीन हैं गिंग्स आदि इस तरह के इंटीरियर के लिए पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा पिचकारियां अब रंग खेलने के साथ साथ साज सज्जा के लिए भी उपयोग में लाई जा रही हैं। इन्हें घरों में बतौर सजावटी समाना सजाया जा रहा है।

 

 

 

ट्रेडिशनल चीजों का सहारा लें

होली केवल रंगों ही नहीं बल्कि परंपराओं का द्योतक भी है। ऐसे में इस अवसर पर साज सज्जा के लिए रंगों के साथ साथ पारंपरिक कलाओं का भी सहारा लिया जा रहा है। राजस्थान व गुजरात की बांधनी व बंधेज के अलावा बिहार की मधुबनी से बने परदे, वॉल हैगिंग और इसी तरह के प्रिंट वाले कुशन आदि लगाकर होली का फील दिया जा रहा है। इंटीरियर डिजाइनर ऋतु का कहना है कि इस दौरान सबसे ज्यादा डिमांड इसी तरह की सजावट की हो रही है। इसके अलावा इकत फेब्रिक के बेड भी इन दिनों काफी पसंद किए जा रहे हैं।

 

 

वॉल पेपर्स का इस्तेमाल

घरों की दीवारों को रंगीन बनाने के लिए वॉल पेपर्स का सहारा लिया जा रहा है। होली विशेष सजावट के लिए रंगों के स्प्लैश या फिर छींटों वाले थ्री डी वॉल पेपर होली डेकोरेशन को पूरा करते हैं। विभिन्न डिजाइनों में ब्राइट रंगों के वॉलपेपर घरों के पूरे लुक को रंगमय बना रहे हैं। इंटीरियर के होली मेकओवर को लेकर इस समय काफी व्यस्तता चल रही है। लोग रंगीन कुशंस, बेड, सोफा आदि के कवर ब्राइट रंगों में लगा रहे हैं। इसके अलावा इकत फेब्रिक के बने बेड्स काफी इन हैं।

 

 

बंधेज के दुपट्टे 

होली पार्टीज को कलरफुल बनाने व फेस्टिव फील देने के लिए ब्राइट रंगों से घर सजाए जा रहे हैं। बंधेज के दुपट्टे आदि के प्रयोग से घरों में रंगीन लुक दिया जा रहा है। इसके अलावा वॉल पेपर व एक्सेसरीज से घरों को बेहद खूबसूरत लुक दिया जा रहा है।

Created On :   24 Feb 2018 10:55 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story